{"_id":"5c325eb6bdec2256ed2b9351","slug":"171546804918-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"74वें संशोधन की मांग लेकर लखनऊ रवाना हुए पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
74वें संशोधन की मांग लेकर लखनऊ रवाना हुए पार्षद
विज्ञापन
बरेली। कुछ बिंदुओं पर मतभेद के बीच पार्षद दल संविधान का 74वां संशोधन लागू करने की मांग को लेकर लखनऊ रवाना हो गए। इस दौरान एक बार तो पार्षदों में दो गुट होने की स्थिति भी बनी।
प्रदेश में 74वां संविधान संशोधन लागू करने की मांग को लेकर सोमवार को प्रदेश भर के पार्षद राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना और संगठन मंत्री सुनील बंसल से मिलने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। सारी तैयारियां पूरी होने के बाद जानकारी मिली कि नगर विकास मंत्री सोमवार को लखनऊ में मौजूद नहीं हैं। इसके चलते पार्षदों के ग्रुप में उपसभापति अतुल कपूर ने रविवार को लखनऊ न जाने का मैसेज डाल दिया। उस समय पार्षद नगर निगम में इकट्ठे होने लगे थे। इस पर सपा पार्षद दल के नेता राजेश अग्रवाल ने आपत्ति जताई और पीछे न हटने की बात कही। अन्य पार्षद भी उनसे सहमत थे और फिर दोपहर बाद पार्षद लखनऊ रवाना हो गए। पुरुष पार्षद बस से तो महिला पार्षद निजी वाहनों से रवाना हुईं।