फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सर्वार्थ सिद्धियोग में मनाई जाएगी भैयादूज

सर्वार्थ सिद्धियोग में मनाई जाएगी भैयादूज

Fri, 09 Nov 2018 12:54 AM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
सर्वार्थ सिद्धियोग में मनाई जाएगी भैयादूज
बरेली। रक्षा बंधन की तरह ही भैया दूज भी भाई-बहन के अटूट बंधन और स्नेह का पर्व है। गोवर्धन पूजा के अगले दिन यानी शुक्रवार को भैया दूज मनाई जाएगी। बहनें भाई को पारंपरिक रीति रिवाज के अनुसार तिलक कर उनकी दीर्घायु की कामना करेंगी। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व को यम द्वितीया भी कहा जाता है। इस दिन विशेष सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पं. मुकेश मिश्रा ने बताया कि पंच पर्व की शृंखला का अंतिम पर्व भैया दूज है। 9 नवम्बर शुक्रवार को भाई दूज मनाई जाएगी। बताया कि अबकी बार सर्वार्थ सिद्ध योग होने के कारण भैयादूज के लिए अति विशेष है। सर्वार्थ सिद्धि योग में भैयादूज मनाना भाई-बहन के प्रेम को बढ़ाने वाला और दीर्घायु की मनोकामना पूरी करने वाला होगा। सर्वार्थ सिद्धियोग सुबह 6:39 से रात 8:34 बजे तक रहेगा, लेकिन दिन में 10:40 से 12:02 तक राहुकाल रहेगा, जो भैयादूज के लिए शुभ समय नहीं है। ज्योतिषाचार्य पं. नीरज शर्मा के अनुसार भैयादूज को शास्त्रों में स्नेह पर्व कहा गया है। इस दिन भगवान चित्रगुप्त की भी पूजा की जाती है। इस दिन यम के दस नामों का भी स्मरण करना श्रेयस्कर रहता है।
विज्ञापन


यूं करें पूजन
नौ ग्रहों के प्रतीक स्वरूप नौ दीप प्रज्वलित कर ईश्वर की आराधना कर मनोकामना करें। भैयादूज के दिन बहनें भाई को कुमकुम का तिलक कर साथ में अपने हाथों से बनाया भोजन कराएं। मान्यता है कि जो बहनें भाई को पान खिलाती है उनका सौभाग्य अखंड रहता है और भाई को यमलोक का भय नहीं रहता। घर के दक्षिण दिशा में तेल का दीपक जलाने से भाई-बहन के प्रेम और सौहार्द में वृद्धि होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुभ मुहूर्त
सर्वार्थ सिद्धियोग - सुबह 6:39 से रात 8:34 बजे तक
पूजन का समय - सुबह 7:58 से 10:40 बजे तक
दोपहर 12:03 से 1:24 बजे तक
रात 8:36 से 10:24 बजे तक
राहु काल सुबह 10:40 से दोपहर 12:02 बजे तक
नोट- राहुकाल का समय भैयादूज मनाने के लिए शुभ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed