{"_id":"5baa7954867a55013b111184","slug":"171537898836-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम, डिप्टी सीएम समेत कई बड़े भाजपा नेताओं से मिले पप्पू भरतौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम, डिप्टी सीएम समेत कई बड़े भाजपा नेताओं से मिले पप्पू भरतौल
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा, विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक के अलावा भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल से मुलाकात की। विधायक की सीएम से एक मिनट चलते-चलते बात हुई। विधायक ने उन्हें एसएसपी और एसपी सिटी के मुकदमा दर्ज करने और दबिश देने के वीडियो और फोटो दिखाए। कांवड़ियों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की भी जानकारी दी।
विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री कैबिनेट की मीटिंग में हिस्सा लेने जा रहे थे। एनेक्सी में मुलाकात के दौरान सीएम ने उनसे पूरे मामले की जानकारी ली और 29 सितंबर को आकर मिलने के लिए कहा। इससे पहले वह डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा से उनके आवास पर जाकर मिले और एसएसपी और एसपी सिटी के मुकदमा दर्ज कर दबिश डालने की बात बताई। इसके बाद डिप्टी सीएम ने पुलिस और प्रशासनिक अफसरों से फोन पर बात कर पूरी घटना की जानकारी ली। विधायक को दोषी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया। विधायक के अनुसार भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने भी उनकी बात धैर्यपूर्वक सुनी और एसएसपी, एसपी सिटी पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक से पप्पू भरतौल के समर्थन में कई अन्य विधायक भी मिले। विधायक ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय से उनकी फोन पर बात हुई, क्योंकि वह लखनऊ से बाहर थे।