{"_id":"5b68a6824f1c1be2588b5667","slug":"171533585026-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजयनगर हुआ शांत, हजियापुर पहुंचे पूर्व मेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजयनगर हुआ शांत, हजियापुर पहुंचे पूर्व मेयर
Updated Tue, 07 Aug 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। संजयनगर में जलभराव को लेकर चल रहा लोगों का विरोध अब शांत हो गया है। नगर निगम की टीमें वहां जलनिकासी का इंतजाम करने में जुटी हैं। रविवार को संजयनगर में जलभराव के पीड़ितों से मिलने के बाद सोमवार को पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर हजियापुर पहुंचे।
पूर्व मेयर सोमवार को रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ और इनरव्हील क्लब के पदाधिकारियों के साथ पहुंचे और आठ दिनों से इलाके में घुटनों तक जलभराव के बीच किसी तरह गुजर-बसर कर रहे लोगों को खाने के पैकेट वितरित किए। पानी का निकास न होने से अब इलाके में दुर्गंध बढ़ती जा रही है। डॉ. तोमर के मुताबिक जलभराव से लोग पीड़ित हैं। हालात यह हैं कि लोग खाने के पैकेट लेने नहीं पहुंच पा रहे थे। टीम ने टेंपो से खाने के पैकेट लोगों को घर जाकर दिए। पानी के पाउच भी दिए। इस दौरान करीब एक हजार से अधिक पैकेट बांटे गए। एक हजार पैकेट संजयनगर में भी वितरित किए गए। रिजवान हुसैन नियाजी ने टीम को घरों तक पहुंचाने में मदद की। इस दौरान रोटरी क्लब बरेली साउथ के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, सचिव अनिल अग्रवाल, संदीप मेहरा, रति गुप्ता, सुषमा खंडेलवाल आदि मौजूद रहीं।