{"_id":"5ae8ce6c4f1c1b350b8b791e","slug":"171525206636-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल वाली आज आई तो वापस कब जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल वाली आज आई तो वापस कब जाएगी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Wed, 02 May 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
train
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनों का संचालन फिर पुराने ढर्रे पर आ गया है। ट्रेनें 17 से 22 घंटे तक देरी से चल रही हैं। हालात ये हैं कि कल वाली ट्रेन आज आ रही है और आज आने वाली कब आएगी, इसका कोई पता नहीं है। ट्रेनें घंटो देरी से क्यों चल रही है, रेलवे के अधिकारी इसका कारण भी नहीं पता पा रहे हैं।
सोमवार शाम 7.05 बजे आने वाली जनसाधारण 15 घंटे देरी से मंगलवार सुबह 10 बजे पहुंची। रात दस बजे आने वाली पूरबिया एक्सप्रेस 18 घंटे देरी से मंगलवार दोपहर में जंक्शन पर आई। शाम 6.28 पर आने वाली छपरा स्पेशल 19 घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। यात्रियों को यही नहीं पता था कि यह वही ट्रेनें हैं जिनसे उन्हें यात्रा करनी है। मंगलवार सुबह 6.55 पर पहुंचने वाली राप्ती गंगा एक्सप्रेस 20 घंटे देरी से चल रही है, जबकि यह ट्रेन दोपहर ढाई बजे देहरादून पहुंचकर 3.20 पर वापस चलती है। ट्रेनों के घंटों लेट चलने से यात्री तो हलकान हैं ही, रेलवे को भी लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है, लेकिन कोई भी रेलवे अधिकारी यह बताने को तैयार नहीं है कि आखिर ट्रेनें इतनी लेट क्यों हैं। मंगलवार को आला हजरत एक्सप्रेस 11 घंटे, गरीब रथ आठ घंटे, गुवाहाटी एक्सप्रेस 10, हिमगिरि एक्सप्रेस 12, जननायक 13 और हरिद्वार स्पेशल सात घंटे देरी से जंक्शन पहुंची।
एक मई से नहीं चलीं पैसेंजर ट्रेनें
रेलवे ने मुरादाबाद में लाइन मेंटीनेंस के चलते चंदौसी पैसेंजर, दिल्ली पैसेंजर और सहारनपुर पैसेंजर का संचालन 27 अप्रैल से बंद कर एक मई से चलाने का आदेश दिया था। शाम को सहारनपुर पैसेंजर के समय यात्री पहुंचे तो पता चला कि ट्रेन कैंसल है। अब छोटी स्टेशन के यात्री टिकट भी वापस नहीं कर सकते। नए नियमों के तहत टिकट वापसी पर 30 रुपये की कटौती होती है। इस ट्रेन में शाहजहांपुर, हरदोई, बेहटा गोकुल, आंझी शाहबाद, बिलपुर आदि स्टेशनों के यात्री ज्यादा सफर करते हैं।