फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बारातघर सील न करने पर जेई-एई के पेंच कसे

बारातघर सील न करने पर जेई-एई के पेंच कसे

Wed, 02 May 2018 01:56 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
बारातघर सील न करने पर जेई-एई के पेंच कसे
फ्लैग- 200 से ज्यादा अवैध बारातघरों का मामला
विज्ञापन


3 दिन में बारातघरों की कंपाउंडिंग नहीं, तो जेई की खैर नहीं

- वीसी ने दो जेई का वेतन रोका, बाकी की लगाई फटकार
- माननीयों की दिलाई मोहलत भी अब खत्म
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। शहर में 200 से ज्यादा अवैध बारातघरों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र कुमार ने एई और जेई से साफ कह दिया कि वह तीन दिन के अंदर समस्त बारातघरों से जुर्माना वसूलकर कंपाउंडिंग शुरू कराएं। अन्यथा उनकी खैर नहीं। वीसी ने कहा कि सप्ताह भर से बारातघर मालिक न तो अपने बारातघरों का नक्शा दिखा रहे हैं, और न ही जुर्माना देकर कंपाउंडिंग कराने पहुंच रहे हैं, फिर उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही। जो बारातघर जुर्माना न दें, उन्हें सील या ध्वस्त करने की तारीख तय करें। अन्यथा यह माना जाएगा कि जेई और एई अवैध बारातघर मालिकों को संरक्षण दे रहे हैं। तीन दिन बाद अगर किसी एई या जेई के एरिया में अवैध बारातघर पाया गया तो उसे आरोप पत्र दिया जाएगा। दो अनुपस्थित अवर अभियंताओं का वेतन रोकते हुए उनको कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया।
अवैध बारातघरों पर एक सप्ताह से कार्रवाई में ढील देने से नाराज बीडीए उपाध्यक्ष ने मंगलवार को सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, एक्सईएन अनिल कुमार और मोहनलाल समेत चारों एई और 10 जेई की मीटिंग बुलाई। उन्होंने कहा कि शहर में प्राधिकरण की सीमा के अंदर बने बारातघरों का बीडीए से नक्शा स्वीकृत है या नहीं। प्रत्येक जेई अपने एरिया में जाकर तीन दिन में इसकी जांच करे। अगर बारातघर का नक्शा स्वीकृत नहीं है, तो बारातघर मालिक से निर्धारित जुर्माना वसूलने के बाद मानक के अनुरूप पाए जाने पर उसकी कंपाउंडिंग प्रक्रिया शुरू कराए। अगर बारातघर मालिक ऐसा नहीं करते हैं तो उनको चिह्नित कर सूची बनाएं। ऐसे बारातघरों को प्रशासन और फोर्स की मदद से सील और ध्वस्त कराया जाएगा। समस्त जेई और एई तीन दिन के अंदर अपने एरिया के बारातघरों को चिह्नित कर उनकी सूची उपलब्ध कराएं और कार्रवाई करें। जो भी जेई या एई अवैध बारातघरों पर कार्रवाई में ढील देगा, तीन दिन बाद उसके एरिया में अवैध बारातघर पाए जाने पर उसे आरोप पत्र दिया जाएगा। बाद में अन्य विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


दो जेई का वेतन रोका
बीडीए उपाध्यक्ष की मीटिंग से जेई सुमित शर्मा और अशोक त्यागी बिना बताए गायब रहे। उनका वेतन रोक दिया गया है। साथ ही दोनों अवर अभियंताओं को बिना अवकाश अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed