फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पौने दो अरब के बकाये में पांच चीनी मिलों को नोटिस

पौने दो अरब के बकाये में पांच चीनी मिलों को नोटिस

Sun, 30 Jul 2017 02:00 AM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
पौने दो अरब के बकाये में पांच चीनी मिलों को नोटिस
नोटिस - फोटो : demo pic
बरेली।
विज्ञापन

मंडल के डेढ़ लाख से ज्यादा किसानों के पौने दो अरब का बकाया भुगतान न करने पर पांच चीनी मिलों को गन्ना विभाग ने नोटिस जारी किया है। इनसे अगस्त तक हर हाल में किसानों का पूरा बकाया भुगतान करने को कहा गया है। नोटिस के जवाब में चार चीनी मिलों ने 15 और 25 अगस्त से पहले एक लाख किसानों का पूरा बकाया चुकता करने का आश्वासन दिया है। वहीं, बहेड़ी चीनी मिल की ओर से ठोस आश्वासन नहीं मिला है।
योगी सरकार किसानों के गन्ना बकाया भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाए है। इसके बाद भी चीनी मिलें किसानों का बकाया लटकाकर उस पर ब्याज का फायदा ले रही हैं। मंडल की चार चीनी मिलें सालभर से एक लाख से ज्यादा किसानों के 1.40 अरब रुपये दबाए बैठी हैं। इनमें सर्वाधिक 53.53 करोड़ का बकाया शाहजहांपुर के मकसूदापुर की बजाज चीनी मिल का है। पीलीभीत की बरखेड़ा चीनी मिल भी किसानों का पिछले साल का 41.57 करोड़ रुपये बकाया भुगतान नहीं कर रही है। बरेली की नवाबगंज और बदायूं की बिसौली चीनी मिलों पर भी 15 से 20 करोड़ का बकाया है। भुगतान में सबसे बुरी हालत बहेड़ी की केसर चीनी मिल की है। गन्ना विभाग की मानें तो केसर चीनी मिल ने 30 हजार किसानों का दो साल पुराना 53.19 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन


गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को लेकर सरकार सख्त है। अगस्त तक किसानों को पूरा भुगतान न होने पर चीनी मिल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. दिनेश्वर मिश्रा, शुगर केन कमिश्नर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed