{"_id":"5974cddd4f1c1bf8138b4641","slug":"171500827101-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा कैंप में 842 गरीबों को मिले मुफ्त कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा कैंप में 842 गरीबों को मिले मुफ्त कनेक्शन
Updated Mon, 24 Jul 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
मेगा कैंप में 842 गरीबों को मिले मुफ्त कनेक्शन
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
गरीबों को मुफ्त कनेक्शन देने की शुरूआत रविवार से शुरू हो गई। जिले में 842 गरीबों को कनेक्शन हाथों हाथ दिए गए। इस दौरान उन्हें मीटर और अधिकतम 40 मीटर केबल भी फ्री दिया गया। इसके साथ ही करीब 17 सौ सुगम योजना में बिजली कनेक्शन स्वीकृत किए गए।
जिले में दो दर्जन स्थानों पर लगे मेगा कैंप में कुल 2504 कनेक्शन बांटे गए, जबकि 96 शहरी और 746 ग्रामीण गरीबों को फ्री कनेक्शन दिए गए। विभाग ने गरीबों को कैंप में इसका प्रमाण पत्र भी सौंपा। सभी कैंपोें की शुरूआत जन प्रतिनिधियों से कराई गई। इस मौके पर नौ वाट के एलईडी बल्ब भी बेचे गए। रविवार सुबह 11 बजे से शुरू हुए कैंपों में बड़ी संख्या में लोग कनेक्शन लेने पहुंचे थे। जो लोग पूरे प्रमाण पत्र लेकर पहुंचे उन्हें तुरंत कनेक्शन दिया गया।
सीबी गंज में विधायक डॉ. अरुण कुमार ने कनेक्शन प्रमाण पत्र सौंपे। विभाग इन सभी कनेक्शनों पर सप्ताह भर में लाइन बनाकर मीटर लगाएगा। कैंप मानीटरिंग एसई शहर मनोज पाठक करते रहे, अधिशासी अभियंता पीए माेंगा, जेपीएन सिंह, नंदलाल, राकेश सिंह, एसडीओ अनुराग शर्मा, अजय शुक्ला, विजय कन्नौजिया, जेई आरके झा, विकास सिंह, अभय सिंह, अखिलेश यादव, महेंद्र सिंह आदि ने विशेष सहयोग किया। चीफ इंजीनियर राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि पहले दिन मंडल में 7058 कनेक्शन दिए गए हैं। पात्र लोग किसी दिन भी संबंधित कार्यालय से कनेक्शन ले सकते हैं।