{"_id":"5942b2454f1c1b071e8b4708","slug":"171497543237-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेशनल अंडर 23 क्रिकेट सीरीज का ट्रायल 18 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेशनल अंडर 23 क्रिकेट सीरीज का ट्रायल 18 को
Updated Thu, 15 Jun 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
आईसीसी ने पहली बार कुछ देशों के साथ मिलकर इंटरनेशनल अंडर 23 क्रिकेट सीरीज शुरू की है। इसके लिए भारत में खिलाड़ियाें की तलाश शुरू हो गई है। बरेली में ट्रायल 18 जून को होंगे। खिलाड़ियाें को कमुआ स्थित चंद्रकांता स्टेडियम में पहुंचना होगा। चुने गए खिलाड़ियों की टीम बनाकर उसमें से बेहतर खिलाड़ी चुने जाएंगे। इसमें से बेस्ट खिलाड़ियों को कानपुर फाइनल ट्रायल के लिए भेजा जाएगा।
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंडर 23 क्रिकेट के लिए खिलाड़ियाें का चयन होगा। बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सीताराम सक्सेना ने बताया कि पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट सीरीज प्लान की गई है। इसमें एशियन टीम ही भाग लेंगी। भारत में कोई टीम अभी चुनी नहीं गई है, इसलिए हर शहर से प्रतिभा तलाशी जा रही है। बरेली से अंडर 23 के सभी खिलाड़ियाें को इसमें ट्रायल देने के लिए आमंत्रित किया गया है। वे अपना रजिस्ट्रेशन कराएं और बाद में ट्रायल वाले दिन पहुंचे। फाइनल ट्रायल कानपुर में होने के बाद भी प्रदेश स्तर की टीम चुनी जाएगी।