{"_id":"5942b22f4f1c1b8b098b4615","slug":"171497543215-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल में गेहूं खरीद बंद, नहीं हो पाया लक्ष्य पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल में गेहूं खरीद बंद, नहीं हो पाया लक्ष्य पूरा
Updated Thu, 15 Jun 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
पहली अप्रैल से शुरू हुई सरकारी गेहूं खरीद योजना गुरुवार से बंद हो गई। लक्ष्य के विपरीत करीब 35 प्रतिशत खरीद ही हो पाई। बरेली जिला ने करीब 45 प्रतिशत खरीद कर अपनी धमक बनाए रखी। मंडल में किसानों से करीब पांच लाख टन गेहूं खरीदा गया है।
न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत किसानों से गेहूं खरीद योजना में ज्यादातर क्रय एजेंसियों ने रुचि नहीं दिखाई, इससे बरेली मंडल में बमुश्किल 35 प्रतिशत खरीद हो पाई। मंडल में 498 क्रय केंद्र खोले गए थे और 13.61 लाख टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य दिया गया था। खाद्य विभाग ने सरकारी क्रय एजेंसियों से खरीद शुरू करायी, 15 जून तक करीब पांच लाख टन गेहूं खरीद हो पायी। अभी फाइनल आंकड़े शुक्रवार तक आएंगे। पीलीभीत जिला में गेहूं तस्करी सबसे ज्यादा रही। इससे खरीद में यह जिला सबसे पीछे है।
बरेली जिला में 89 केंद्र खोले गए थे। राज्य खाद्य निगम और पीसीएफ ने खरीद में दिलचस्पी नहीं ली। सबसे ज्यादा विपणन शाखा खरीद कराकर लक्ष्य प्राप्ति 45 प्रतिशत तक पहुंचा दी। बरेली जिला में 2.40 लाख टन गेहूं खरीद लक्ष्य रखा गया था। जिले मेें 1.09 लाख टन खरीद हुई है, जो सबसे अधिक है।