फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   जनसमस्याओं के लिए सड़कों पर उतरेंगे सपाई - नितिन

जनसमस्याओं के लिए सड़कों पर उतरेंगे सपाई - नितिन

Thu, 15 Jun 2017 06:18 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
जनसमस्याओं के लिए सड़कों पर उतरेंगे सपाई - नितिन
बरेली
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के सदस्यता प्रभारी हरदोई के विधायक व पूर्व मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि हमारी पार्टी के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को काम करने के लिए छह महीने का वक्त दिया था लेेकिन यह सरकार तो तीन महीने में फेल हो गई। प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार नहीं होता है तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर इसका विरोध करेंगे। आम आदमी पर अत्याचार नहीं होने दिया जाएगा।

नितिन सबसे पहले भोजीपुरा विधानसभा के रिठौरा में हुए सदस्यता कैंप में पहुंचे। इसके बाद दो और कैंपों में उन्होंने शिरकत की। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में कराए गए विकास कार्यों को जनता हमेशा याद रखेगी। जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में किसानों पर गोली चला कर भाजपा ने अपना असली चेहरा दिखा दिया। अखिलेश यादव जी के फोटो लगी बैग बांटकर यह सिद्ध कर दिया कि जितना काम उन्होंने कराया किसी ने नहीं कराया। शुभलेश यादव ने कहा कि सरकार में पुलिस से अपराधी नहीं अपराधियों से पुलिस डर रही है। भोजीपुरा के पूर्व विधायक शहजिल इस्लाम ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। संचालन तनवीर उल इस्लाम और हरी शंकर यादव ने किया। भोजीपुरा के बाद कोहड़ापीर भी व्यापारियों को सदस्य बनाया गया। सपा जिला महासचिव प्रमोद विष्ट ने भी विचार रखे। सपा जिलाध्यक्ष का दावा है कि तीनों कैंपों में 1470 लोगों ने सदस्यता ली। इस मौके पर जिला प्रवक्ता हैदर अली, जिला कोषाध्यक्ष गुरु प्रसाद काले, वैभव गंगवार, जिला सचिव नूतन शर्मा, सर्वेश सैनी, गौरव, अरुण, सुनील यादव, इरशाद अंसारी, असलम खान, अभिषेक मिश्रा, सुमित गंगवार, ब्रिजेश श्रीवास्तव, राजीव सिंह, चन्दू यादव और व्यापारी वर्ग से गोपेश अग्रवाल, विशाल मेहरोत्रा, मनोज अरोड़ा, उबैदुर रहमान और संजीव अवतार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed