फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सेटेलाइट फ्लाईओवर- सड़क पर फैली मिट्टी से दिक्कत

सेटेलाइट फ्लाईओवर- सड़क पर फैली मिट्टी से दिक्कत

Mon, 20 May 2019 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
सेटेलाइट फ्लाईओवर- सड़क पर फैली मिट्टी से दिक्कत
बरेली। समुचित प्लानिंग के अभाव में सेटेलाइट चौराहे से कैंट की साइड में शुरू हुआ फ्लाईओवर का निर्माण मुसीबत पैदा कर रहा है। दिक्कत यह है कि ईसाइयों की पुलिया के मुकाबले कैंट की ओर सड़क की चौड़ाई कम है। रोड के बीचोंबीच बोर्ड बैरिकेडिंग रखने और किनारे सर्विस लेन न बनी होने से ट्रैफिक को निकलने में कम जगह मिल रही है। इसके अलावा रोड के किनारे कुछ समय पहले ही मिट्टी से पटान किया गया है। अब खुदाई से सड़क पर जमा हो रही मिट्टी और उड़ती धूल से भी लोगों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

ईसाइयों की पुलिया की तरफ इस फ्लाईओवर का निर्माण शनिवार को बंद कर दिया गया था। पाइलिंग मशीन और बोर्ड बैरिकेडिंग को चौराहे ओर कैंट की तरफ शिफ्ट कर दिया गया। रविवार को यहां पिलर की फाउंडेशन बनाने के लिए सड़क की खुदाई का काम शुरू हो गया। इससे परेशानी यह बढ़ी है कि जहां चर्च की ओर सड़क की काफी चौड़ाई होने के साथ दोनों ओर फुटपाथ पर भी काफी जगह थी, वहीं इसकी इसकी अपेक्षा दूसरी ओर कैंट की ओर रोड की चौड़ाई कम है। साथ ही फुटपाथ भी सही से नहीं बना हुआ है। कुछ समय पहले सेतु निगम ने कैंट की तरफ रोड की दोनों ओर मिट्टी डलवाई थी लेकिन उसका सही से पटान न होने से उस पर ट्रैफिक नहीं निकल रहा। जबकि पुल बनाने के लिए कैंट की तरफ भी बीचोंबीच सेतु निगम ने बोर्ड बैरिकेडिंग रखकर सड़क को और भी पतला कर दिया है। सर्विस लेन इसलिए नहीं बनाई जा रही, क्योंकि वन विभाग से एनओसी की प्रक्रिया लटकी हुई है। रोड साइड पर पड़ी मिट्टी और पिलर की फाउंडेशन बनाने के लिए हो रही खुदाई से काफी धूल उड़ रही है। रविवार को सुबह उस पर पानी डाला गया था तो गीली मिट्टी से वाहनों के फिसलने का खतरा पैदा हो गया। इधर, सेतु निगम ने चर्च की तरफ से बैरिकेडिंग हटा दी है। चौराहे के पास जेसीबी से मिट्टी को हटा दिया गया है।
विज्ञापन


सर्विस लेन न बनने से कुछ दिक्कत हो रही है। हालांकि कोशिश की जा रही है पब्लिक को कोई परेशानी न हो। सड़क पर जमा हो रही मिट्टी को भी तत्काल हटाने के लिए कह दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वीके सेन, डीपीएम, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed