फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पांच घंटे ठप रहा अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन

पांच घंटे ठप रहा अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन

Mon, 20 May 2019 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
पांच घंटे ठप रहा अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन
शाहजहांपुर/रोजा। रेल यात्रियों के लिए रविवार का दिन मुश्किल भरा रहा। अप लाइन पर रविवार को मेगा ब्लॉक की वजह से ट्रेनों का संचालन पांच घंटे तक ठप रहा। शाम 5:30 बजे ब्लॉक खत्म होने के बाद संचालन शुरू हो सका। इस दौरान कई ट्रेन को रास्ते में रोकना पड़ा। शाहजहांपुर से बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, देहरादून, हरिद्वार, दिल्ली की ओर आने वाले यात्री काफी परेशान हुए।
विज्ञापन

रेलवे ने अप लाइन पर रविवार को रोजा जंक्शन से लक्सर तक पांच घंटे का मेगा ब्लॉक लिया। इस दौरान रेल ट्रैक, ओएचई मेंटिनेंस के साथ स्लीपर बदलने का काम किया गया। रोजा से बरेली 11:15 से 4:15 , बरेली से मुरादाबाद के बीच 11:30 से 4:30 और मुरादाबाद से लक्सर के बीच 1:15 से 6:15 बजे तक मेगा ब्लॉक रहा। इस दौरान 14235 बरेली-प्रयाग एक्सप्रेस, 55045 शाहजहांपुर-सीतापुर पैसेंजर को रोजा से वापस कर दिया गया। 15211 जननायक एक्सप्रेस को बनतारा, 13151 जम्मूतवी एक्सप्रेस को कहिलिया में रोका गया। पीछे आ रहीं 22453 राज्यरानी एक्सप्रेस, 18103 टाटानगर-अमृतसर एक्सप्रेस, 15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस, 11111 सुशासन एक्सप्रेस को भी रास्ते में रोक दिया गया। लगातार पांच घंटे अप लाइन की ट्रेनों का संचालन ठप होने से यात्री परेशान रहे। दोपहर बाद अप लाइन के प्लेटफार्म नंबर तीन, चार, पांच पर सन्नाटा पसरा नजर आया।
विज्ञापन


प्लेटफार्म एक पर दो घंटे खड़ी रही मालगाड़ी
शाहजहांपुर। रोजा जंक्शन पर लाइन क्लियर न होने पर गोरखपुर जा रही मालगाड़ी को शाहजहांपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रोक दिया गया। यह मालगाड़ी यहां दो घंटे तक खड़ी रही। इस दौरान डाउन त्रिवेणी एक्सप्रेस का प्लेटफार्म बदलना पड़ा। इस ट्रेन का ठहराव प्लेटफार्म नंबर एक पर निर्धारित है। रविवार को इसे प्लेटफार्म नंबर दो पर ठहराव दिया गया। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज डाउन लाइन पर रहेगा मेगा ब्लॉक
शाहजहांपुर। डाउन लाइन पर मेंटिनेंस का काम करने के लिए रेलवे सोमवार को मेगा ब्लॉक लेगा। मेगा ब्लॉक चार चरण में लिया जाएगा। हापुड़ से मुरादाबाद 9:40 से 1:40, मुरादाबाद से बरेली 12:10 से 4:10, बरेली से शाहजहांपुर 1:10 से 4:10 और शाहजहांपुर से आलमनगर के बीच 2:30 से 6:30 बजे तक मेगा ब्लॉक रहेगा। ब्लॉक के दौरान सोमवार को 14258 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस नई दिल्ली से एक घंटे देरी से चलेगी, 15044 काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस काठगोदाम से दो घंटे, 14236 बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस बरेली से डेढ़ घंटे देरी से चलेंगी। 12358 अमृतसर से कोलकाता जाने वाली दुर्गियाना एक्सप्रेस को रास्ते में एक घंटा रोका जाएगा।


अप लाइन पर पांच घंटे के मेगा ब्लॉक के दौरान ज्यादातर काम निपटा लिए गए हैं। छिटपुट काम ही बाकी हैं। सोमवार को डाउन लाइन पर चार घंटे का मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। डाउन काशी विश्वनाथ, बरेली-प्रयाग, काठगोदाम-लखनऊ, दुर्गियानी एक्सप्रेस को देरी से चलाया जाएगा।
- प्रभाष राघव, डिवीजन ऑपरेटिंग मैनेजर- मुरादाबाद रेल मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed