{"_id":"5cdf1572bdec22071b38a3a7","slug":"161558123890-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजी ने शहर में घूमकर जनता से किया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजी ने शहर में घूमकर जनता से किया संवाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एडीजी बरेली जोन ने शुक्रवार शाम शहर में घूमकर जनता से संवाद किया। रमजान के मद्देनजर पुलिस को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए। एसएसपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उनके साथ घूमे।
एडीजी अविनाश चंद्र ने शाम के वक्त श्यामगंज चौराहा से कोतवाली और सिकलापुर इलाके में भ्रमण किया। उन्होंने रास्ते में रुककर माइक से जनता से संवाद किया। लोगों से उनका हालचाल पूछा और समस्याओं पर चर्चा की। मुस्लिमों से रमजान को लेकर बात की। पूछा कि इलाके की पुलिस से किसी तरह की दिक्कत तो नहीं है। लोगों ने भी खुलकर उनसे बातचीत की। पुलिस के भारी भरकम अमले और वरिष्ठ अधिकारियों को गलियों में घूमते देख लोग अचरज में भी दिखे। एसएसपी मुनिराज जी, एसपी सिटी अभिनंदन सिंह समेत कई अधिकारी यहां थे।
सीओ थर्ड के दफ्तर में सुधार को कहा
शहर में भ्रमण से पहले एडीजी ने सीओ थर्ड पीतमपाल सिंह के दफ्तर का मुआयना किया। यहां उन्हें कई खामियां मिलीं। इन पर सुधार का निर्देश दिया गया। इससे पहले एडीजी ने अपने कार्यालय में सीसीटीएनएस के सभी नौ जिलों के प्रभारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।