{"_id":"5cc9f861bdec22070970e8b0","slug":"161556740193-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहां गुजर रही लाइन, वहां लोहे के एंगल पर हो रहा था काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहां गुजर रही लाइन, वहां लोहे के एंगल पर हो रहा था काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मजदूर दिवस पर करंट से टाइल्स ठेकेदार की मौत और मिस्त्री-मजदूरों के झुलसने की वजह लापरवाही रही। निर्माण के दौरान न तो सुरक्षा मानकों का प्रयोग किया गया और न ही बिजली लाइन की सप्लाई बंद कराई गई। घटना के दौरान मौके पर काफी भीड़ लग गई और लोग इसे पूरी तौर पर बेअंदाजी से उपजी घटना बता रहे थे।
निर्माण वाले भवन के सामने से होकर ही बिजली लाइन गुजर रही है। उस पर भी छज्जे की वजह से लाइन भवन के और करीब आ गई। हालात देखते हुए यहां पाड़ में लकड़ी के बल्ले और चाली इस्तेमाल किए जाने चाहिए थे पर लोहे के पाइप से पाड़ बनाकर काम चलाया जा रहा था। घटना के दौरान कुछ मजदूर भूतल पर तो कुछ 15 फुट ऊंची पहली मंजिल पर काम कर रहे थे। इन्हीं लोगों ने पाड़ को कुछ खिसकाकर निचले हिस्से पर काम करने लायक स्थिति बनाने की कोशिश की जिससे लोहे का पाइप लाइन से छूने से करंट उतर आया। तब मजदूर झटके के साथ यहां वहां गिर पड़े। गनीमत रही कि ऊपर से कोई मजदूर नीचे नहीं गिरा वर्ना और बड़ी घटना हो सकती थी। घायलों के परिजन काफी समय बाद पहुंच सके। अस्पताल में सर्जन डॉ. अरशद रजा ने घायलों का उपचार किया। उन्होंने चारों की हालत खतरे से बाहर बताई।
तहजीब के परिवार का बुरा हाल
ठेकेदार तहजीब का पूरा परिवार इसी धंधे में है। बदायूं में भी उनका काम चल रहा है। भाई हसनैन वहां काम करा रहे हैं। सूचना पर वो दौड़े चले आए। हसनैन ने बताया तहजीब के तीन छोटे बच्चे हैं जिनमें दो बेटियां हैं। हजियापुर में इनके घर मौत की सूचना पहुंची तो तहजीब की पत्नी रूबी बेहोश हो गईं।