फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   डीएम नहीं, बस ड्राइवरों का आदेश मानेगा राधा माधव स्कूल

डीएम नहीं, बस ड्राइवरों का आदेश मानेगा राधा माधव स्कूल

Wed, 01 May 2019 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
डीएम नहीं, बस ड्राइवरों का आदेश मानेगा राधा माधव स्कूल
बरेली। राधा माधव पब्लिक स्कूल प्रशासन का नहीं बल्कि अपने बस ड्राइवरों का आदेश मान रहा है। सभी स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक का समय 11.30 तक है, लेकिन स्कूल में छुट्टी 12.30 बजे हो रही। कुछ पेरेंट ने शिकायत की तो स्कूल प्रबंधन ने ट्रांसपोर्ट की दिक्कत का हवाला देकर मना कर दिया। ऐसे में वह पेरेंट परेशान है जो स्वयं बच्चों को छोड़ने स्कूल ले जाते हैं।
विज्ञापन

पारा जब 40 डिग्री से ऊपर बढ़ा तो डीएम ने जिले के सभी स्कूलों में कक्षा आठ के बच्चों का तक का समय सुबह सात से 11.30 बजे तक करने के आदेश दिए जिससे बच्चे चिलचिलाती धूप और लू थपेड़े पड़ने से घर पहुंच जाए। शहर का एक मात्र राधा माधव पब्लिक स्कूल ने डीएम का आदेश मानने से इंकार कर दिया। स्कूल प्रबंधन ने बस ड्राइवरों का आदेश माना है, उनका कहना है कि एक घंटे में दो बार वापस नहीं आ पाएंगे। यह सुनकर प्रबंधन भी नतमस्तक हो गया। प्रबंधन ने स्कूल की छुट्टी 12.30 बजे कर दी। ऐसे में वह अभिभावक भी परेशान है, जो अपने बच्चों को छोड़ने और वापस लाते हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य आरसी धस्माना का कहना है कि बस का शेड्यूल गड़बड़ा रहा है जिससे सभी बच्चों की छुट्टी 12.30 बजे होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed