फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मतदान तक मौसम रहेगा अच्छा... खूब डालें वोट

मतदान तक मौसम रहेगा अच्छा... खूब डालें वोट

Thu, 18 Apr 2019 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
मतदान तक मौसम रहेगा अच्छा... खूब डालें वोट
बरेली। स्टार प्रचारकों के भाषणों की चुनावी सरगर्मी के बीच मौसम ने ऐसी करवट बदली कि अप्रैल की गर्मी में ठंडक का अहसास करा दिया। दो दिन से हल्की बूंदाबांदी और तेज ठंडी हवाओं से तापमान 8 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। शाम को बूंदाबांदी के बीच चली तेज हवाओं ने टी शर्ट या हॉफ शर्ट पहनने वालों की कंपकंपी छुड़ा दी। आज भी हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन आसमान साफ रहेगा। बारिश नहीं होगी।
विज्ञापन

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुरूप बुधवार को सुबह तेज हवाओं के बीच बूंदाबांदी हुई। सूरज थोड़ी देर के लिए निकले, लेकिन बाद में बादलों की ओट में छिप गए। अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 8.0 डिग्री सेल्सियस कम था। दिन में हल्की धूप भी रही, लेकिन मध्यम गति की उत्तर-पश्चिम दिशा में हवाएं चलने से गर्मी में कमी आई। न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस कम था। शाम को आसमान में काली घटा छा गई और देर रात मध्यम गति की तेज हवाएं चलीं और बूंदाबांदी हुई। ठंडी हवाएं चलने से गर्मी छूमंतर हो गई और बाहर हल्के कपड़े पहनकर घूमने वालों को सर्दी का अहसास होने लगा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि भूमध्य सागर से उठे पश्चिमी विक्षोभ का असर तीन दिन तक रहना था। बृहस्पतिवार को भी आसमान में हल्के बादल रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी। तापमान में गिरावट रहेगी। उत्तर-पश्चिम दिशा में हवाएं चलने से तीन या चार दिन तक गर्मी और उमस गायब रहेगी। दूसरे और तीसरे चरण में होने वाले मतदान में गर्मी इतनी ज्यादा नहीं पड़ेगी कि वोट डालने में किसी तरह की परेशानी आए। धूप की तीव्रता हल्की रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed