{"_id":"5cb78cbdbdec2214435fd368","slug":"161555532989-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगा तय पीएम चौपुला से आएंगे या लाल फाटक से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होगा तय पीएम चौपुला से आएंगे या लाल फाटक से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बीस अप्रैल को शाम ढलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सड़क मार्ग से चौपुला होकर त्रिशूल एयरबेस ले जाया जाएगा या फिर लाल फाटक क्रॉसिंग होते हुए, यह फैसला एसपीजी बृस्पतिवार को करेगी। इससे पहले एसपीजी के अफसरों ने बुधवार को दिन भर पुलिस-प्रशासनके अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री के सुरक्षा उपायों पर मंथन किया। दोनों रास्तों का भी जायजा लिया। तय हुआ है प्रधानमंत्री किसी भी रास्ते से त्रिशूल जाएं, उस पर उनके गुजरने के दौरान सभी घरों की खिड़कियां बंद करा दी जाएंगी। उनकी छतों पर सुरक्षा बलों के जवानों को भी तैनात किया जाएगा।
पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने एसपीजी को लाल फाटक और चौपुला दोनों रास्तों के बारे में मांगी गई सारी जानकारी दे दी है। अब एसपीजी बृहस्पतिवार को फैसला करेगी कि पीएम को कौन से रास्ते से त्रिशूल एयरबेस तक ले जाया जाए। इसके बाद शुक्रवार को उस रास्ते पर रिहर्सल भी किया जाएगा। एसपीजी अधिकारियों से बातचीत के बाद बुधवार को कमिश्नर, डीआईजी और एसपी सिटी समेत तमाम अफसरों ने देवचरा में रैली स्थल का भी निरीक्षण किया। यहां एसपीजी ने मंच और हेलीपैड को सभा स्थल से ज्यादा नजदीक बताया, जिसके बाद इसे दूर खिसकाने को कहा गया है। रैली के बाद पीएम को पीछे के रास्ते से ले जाने की संभावना पर पीडब्ल्यूडी के अफसर बुलाए गए और उस रास्ते को तत्काल सही कराने को कहा गया। चूंकि रैली के समापन तक अंधेरा हो जाएगा इसलिए मौके पर बिजली की बेहतर व्यवस्था कराने का निर्देश भी दिया गया है।
उधर, डीआईजी ने रैली स्थल और रास्ते का मुआयना करने के बाद निर्देश दिए कि रैली स्थल के आसपास के मकानों की खिड़कियों को कार्यक्रम के वक्त बंद रखना सुनिश्चित कराएं। यह भी देख लें कि घरों में परिवार के अलावा कोई अजनबी न हो। रैली स्थल के साथ ही सड़क किनारे के मकानों पर भी यही फार्मूला लागू होगा। छतों पर पैरामिलिट्री फोर्स व पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। हाईवे के संपर्क मार्गों पर भी फोर्स तैनात रहेगी ताकि अचानक कोई वाहन काफिले में न आ सके।
विज्ञापन
रैली और पीएम के शहर होकर एयरपोर्ट जाने के रास्ते पर सुरक्षा के पूरे बंदोबस्त कर लिए हैं। पैरामिलिट्री जिले में आ गई है, उसकी भी मदद ली जाएगी। एसपीजी अफसरों को सभी विकल्प बता दिए गए हैं। गुरुवार को वही रूट फाइनल करेंगे। शुक्रवार को विजिट का रिहर्सल होगा। - राजेश कुमार पांडेय, डीआईजी रेंज
एसपीजीके साथ प्रशासन ने किया होमवर्क
बरेली। 20 अप्रैल को देवचरा में पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर बुधवार को एसपीजी के साथ डीएम समेत अन्य अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था और दूसरे पहलुओं पर होमवर्क किया। कलक्ट्रेट में एसपीजी टीम ने पीएम की सिक्योरिटी मानकों की भी जानकारी दी।
पीएम मोदी की सभा पर आयोजकों से भी चर्चा की गई। प्रधानमंत्री का मंच तैयार करने और उनके रूट पर मंथन किया। मानक के अनुरूप मंच बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी और बिजली व्यवस्था के लिए पावर कारपोेरेशन के अधिकारियों को गाइडलाइंस बताई गई हैं। एसपीजी के निर्देश के बाद डीएम ने ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि जनसभा के बाद प्रधानमंत्री का काफिला कार से त्रिशूल एयरबेस पर पहुंचेगा। इस दौरान कोई अवरोध न पैदा हो, इसलिए सड़क पर जहां भी अतिक्रमण हो, उसे हटा दिया जाए। डीएम ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को रोड का पूरा मुआयना करने के निर्देश दिए हैं।