फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मताधिकार पाने को 48 घंटे बाकी प्रचार पर न जाएं, हकीकत में कुछ करके दिखाएं

मताधिकार पाने को 48 घंटे बाकी प्रचार पर न जाएं, हकीकत में कुछ करके दिखाएं

Wed, 27 Mar 2019 01:21 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 27 Mar 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
मताधिकार पाने को 48 घंटे बाकी प्रचार पर न जाएं, हकीकत में कुछ करके दिखाएं
बरेली। पूरा सिस्टम नया वोट बनवाने और मतदान कराने पर जोर दे रहा है, लेकिन यहां नए वोट बनना तो दूर डुप्लीकेट और संशोधित फोटो वोटर आईडी कार्ड ही नहीं बन पा रहे हैं। पिछले दो साल पहले बने कार्डों का वितरण ही नहीं हुआ, तर्क है कि चेन्नई से छपकर नहीं आए हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय में कोई कुछ जानकारी तक नहीं दे पा रहा है। संबंधित अफसर अपने कार्यालयों में बैठ नहीं रहे हैं। इससे दिन भर लोग परेशान होकर लौट रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले दो सालों में सवा लाख से ज्यादा नए वोट बने हैं, लेकिन उनको अभी मतदाता फोटो परिचय पत्र ही नहीं मिल पाया है। उधर, निर्वाचन ने वोटर पर्ची से मतदान करने पर रोक लगा दी है, ऐसे नए वोटर कैसे मतदान कर पाएंगे? जबकि पूरा सिस्टम ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने पर जोर लगा रहा है, कागजी अभियान पर चल रहे हैं। नए वोट 28 मार्च तक बनाए जाने हैं, लोग आवेदन करने के लिए फार्म छह पाने के लिए इलेक्शन दफ्तर में चक्कर लगा रहे हैं। यही स्थिति डुप्लीकेट वोटर कार्ड में बनी हुई है। तहसील सदर में संबंधित स्टाफ आनलाइन आवेदन करने के लिए सलाह दे रहा। लेकिन इलेक्शन कमीशन वेबसाइट पर डुप्लीकेट वोटर कार्ड बनवाने के लिए 001 कोड पर आवेदन किया जाता है तो वह खुल ही नहीं रही है। बीआरसी कार्यालय में सुपरवाइजर योगेंद्र आजाद इस अस्तव्यस्त सिस्टम से खुद परेशान हैं, क्योंकि हर दिन बड़ी तादाद में लोग डुप्लीकेट और नए वोटर कार्ड पाने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


रसीद बुक नहीं छपवाई
लापरवाही और मनमानी की हद तो यह है कि अभी तक उप निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने डुप्लीकेट वोटर कार्ड पाने वालों के लिए रसीद बुक ही नहीं छपवाई है। निर्वाचन आयोग ने 25 रुपये नकद जमा कर अथवा सीधे आनलाइन आवेदन कर डुप्लीकेट कार्ड बनवाया जा सकता है। कई दिनों वेबसाइट खुल नहीं रही है। इस पर हर दिन कार्यालय में हंगामा हो रहे हैं। जबकि नए कार्ड बनवाने के लिए सिर्फ एक दिन ही बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाई साल से सहायक निर्वाचन अधिकारी तक नहीं
सिस्टम निर्वाचन प्रक्रिया कितनी गंभीरता से ले रहा है, इसका उदाहरण पिछले करीब ढाई सालों से खाली पड़ा सहायक निर्वाचन अधिकारी पद है। वैकल्पिक तौर पर एसीएम थर्ड राजेश चंद को निर्वाचन कार्यालय में बैठाया गया है, लेकिन उन्हें कुछ जानकारी ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed