फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   यूके और यूएसए में बढ़ जाएगी विवि की डिग्री की वैल्यू

यूके और यूएसए में बढ़ जाएगी विवि की डिग्री की वैल्यू

Sat, 09 Mar 2019 02:33 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 09 Mar 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
यूके और यूएसए में बढ़ जाएगी विवि की डिग्री की वैल्यू
बरेली। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी के बाद अधिकतर छात्रों का ख्वाब अमेरिका, कनाडा, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में नौकरी करने का होता है, लेकिन नामी कॉलेज की डिग्री हाथ में न होने के कारण उनका यह ख्वाब परवान नहीं चढ़ पाता। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर। वह जल्द ही 15 से ज्यादा देशों में आसानी से नौकरी पा सकेंगे। यह मुमकिन होगा नेशनल बोर्ड ऑफ अक्रेडिटेशन (एनबीए) होने के बाद, जिसकी पहल विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग विभाग ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुरुआत इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग से होगी, जिसका एनबीए जून में होगा। एनबीए ने विश्वविद्यालय को प्रोग्राम भेज दिया है। इसके साथ ही कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग की फाइल भी भेजी जा रही है। जून में उसका भी मूल्यांकन होगा। तकनीकी शिक्षा गुणवत्ता सुधार प्रोग्राम (टेकिप-3) के कोआर्डिनेटर डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि अगले सत्र तक इंजीनियरिंग की सभी ब्रांच में मूल्यांकन कराने का प्रयास कर रहे हैं। एनबीए से ग्रेड मिलने के बाद वाशिंगटन एकॉर्ड के अंतर्गत हुए समझौते के तहत 15 से ज्यादा देशों में डिग्री का महत्व बढ़ जाएगा।
विज्ञापन


इन देशों में बढ़ेगी विवि की डिग्री की वैल्यू
- यूनाइटेड किंगडम, यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, चीन, कनाडा, आयरलैंड, हांगकांग, जापान, कोरिया, मलेशिया, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, पीरू, फिलीपींस, रूस, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, ताइवान, तुर्की
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएमएस इंजीनियरिंग बंगलूरू कर रहा मदद
टेपिक के तहत बीएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज बंगलूरू को विश्वविद्यालय का मेंटर कॉलेज बनाया गया है। एनपीआईयू के तहत 20 अनुभवी शिक्षक भी मिले हैं। एनबीए में प्रोग्राम एजूकेशन ऑब्जेक्ट, प्रोग्राम आउटकम, कोर्स आउटकम का मूल्यांकन होता है। बीएमएस कॉलेज इन्हीं बिंदुओं पर काम कर रहा है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई का तरीका भी बदल रहे हैं। अब छात्र आधारित शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed