{"_id":"5c82d84cbdec22764d26dada","slug":"161552078924-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय और कॉलेजों के शिक्षकों की न लगाए चुनाव में ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय और कॉलेजों के शिक्षकों की न लगाए चुनाव में ड्यूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मुख्य परीक्षाओं और मूल्यांकन को देखते हुए शासन ने विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों को चुनावी ड्यूटी से दूर रखने के आदेश जारी किए हैं। शिक्षक संगठनों ने इसकी मांग शासन से की थी। वहीं रुहेलखंड विश्वविद्यालय पहले ही बरेली और मुरादाबाद मंडल के सभी डीएम को पत्र भेज चुका है कि शिक्षकों और कर्मचारियों की ड्यूटी न लगाई जाए। मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने सभी डीएम को इस संबंध में आदेश जारी किया है कि विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों को चुनावी ड्यूटी में न लगाया जाए। इस बाबत सभी उच्च शिक्षा अधिकारी और कुलसचिव को भी पत्र भेजे गए हैं।
क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश प्रकाश का कहना है कि अभी आदेश नहीं मिला है। ड्यूटी के लिए शिक्षकों और कर्मचारियों के नाम भेेजे जा चुके हैं। आगे शासन जैसे आदेश देगा वैसा किया जाएगा।
शिक्षक संघ ने ड्यूटी न लगाने की उठाई मांग
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने सभी जिलों के डीएम को पत्र भेजकर मांग उठाई कि शिक्षकों को ड्यूटी पर न लगाया जाए। ड्यूटी लगने से विश्वविद्यालय की परीक्षाएं और मूल्यांकन कार्य प्रभावित होगा।