फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   चार गुनी क्षमता का बनेगा संपवेल और 1.90 किलोमीटर लंबा नाला

चार गुनी क्षमता का बनेगा संपवेल और 1.90 किलोमीटर लंबा नाला

Fri, 08 Mar 2019 01:48 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 08 Mar 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
चार गुनी क्षमता का बनेगा संपवेल और 1.90 किलोमीटर लंबा नाला
बरेली। संजय नगर और आसपास के इलाके को जलभराव से राहत दिलाने के लिए नया संपवेल और नाला बनाने का काम शुरू होगा। नगर निगम की ओर से इसका प्रस्ताव तैयार कराया गया है, जिस पर करीब 8.67 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह संपवेल पहले से चार गुनी क्षमता का होगा। इसे बनाने की जिम्मेदारी जल निगम को दी जाएगी। प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने को लेकर मेयर उमेश गौतम ने जल निगम और नगर निगम के अफसरों के साथ मीटिंग भी की।
विज्ञापन

पिछले साल बरसात के दिनों में संजयनगर, रेजीडेंसी गार्डन, सिटी हार्ट, नीलकंठ समेत आसपास की कॉलोनी और पुराना शहर में हजियापुर, चक महमूद, जोगीनवादा आदि इलाकों को भीषण जलभराव का सामना करना पड़ा था। कई बार बवाल भी हुआ। लोगों ने सड़क जाम कर खूब विरोध-प्रदर्शन किया था। इसे देखते हुए नगर निगम ने संजयनगर और आसपास के क्षेत्र को जलभराव से राहत दिलाने के लिए कवायद शुरू कर दी है। मेयर उमेश गौतम ने मीटिंग की, जिसमें नगर निगम के चीफ इंजीनियर एसके अंबेडकर, जल निगम के एक्सईएन संजय कुमार, नगर निगम के पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान, उपसभापति अतुल कपूर आदि मौजूद रहे। इस दौरान निर्णय लिया गया कि प्रोजेक्ट की लागत 50 लाख रुपये से अधिक है, इसलिए काम जल निगम से कराया जाएगा।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट एक नजर में..
संजयनगर में पहले से एक एमएलडी क्षमता का संपवेल बना है जो जलनिकासी के हिसाब से नाकाफी है। इस वजह से वसुंधरा विहार और गोपालनगर में 4.2 एमएलडी क्षमता का संपवेल बनाना प्रस्तावित किया गया है। इस पर 460.53 लाख रुपये का व्यय प्रस्तावित है। इसके अलावा जलनिकासी के लिए 1.90 किलोमीटर लंबा नाला बनाया जाएगा। इस पर 406.47 लाख रुपये व्यय होगा। पूरे प्रोजेक्ट पर 8.67 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed