फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   हज की दूसरी किस्त एक लाख 20 हजार रुपये जमा होना शुरू

हज की दूसरी किस्त एक लाख 20 हजार रुपये जमा होना शुरू

Wed, 06 Mar 2019 02:23 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 06 Mar 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
हज की दूसरी किस्त एक लाख 20 हजार रुपये जमा होना शुरू
बरेली। हज यात्रा की दूसरी किस्त जमा होना शुरू हो गई है, जो एक लाख 20 हजार रुपये है। किस्त जमा करने की अंतिम तिथि 20 मार्च निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

हज यात्रा को लेकर बरेली हज सेवा समिति की बैठक आवास विकास कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री हाजी अताउर्रहमान ने अध्यक्षता करते हुए बताया कि हज यात्रियों की सहूलियत के लिए हज प्रशिक्षण कैंप जून में लगाए जाएंगे। हज यात्रियों के लिए ‘व्हाट्एप हज जानकारी सेवा’ भी शुरू की गई है। इस पर आजमीन हज के अरकान से संबंधित सवाल भेजकर जानकारी ले सकते हैं। उन्होंने सेंट्रल हज कमेटी के हवाले से बताया कि हज यात्रा की फ्लाइट चार जुलाई से 18 जुलाई तक रवाना होंगी।
संस्थापक पम्मी खान वारसी ने बताया कि नौ अगस्त को हज होने की उम्मीद है। चांद का दीदार यदि तारीख के अनुसार रहा तो हज जुमें के दिन पड़ रहा है। बैठक में हाजी कदीर अहमद, साकिब रजा खां, अहमद उल्ला वारसी, नजमुल एसआई खान, हाजी उवैस खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


हज कमेटी को भेजें पे इन स्लिप
बरेली। हज सेवा प्रभारी मोहसिन इरशाद ने बताया कि हज यात्रियों को दूसरी किस्त 20 मार्च तक जमा करनी होगी। जमा राशि की की बैंक पे इन स्लिप हज कमेटी को भेजनी होगी। उन्होंने यह भी बताया कि हज की तीसरी किस्त सऊदी रियाल तय होने के बाद जमा की जाएगी। इसकी तिथि अभी घोषित नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed