{"_id":"5c4a26a0bdec227395216df7","slug":"161548363424-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट बोर्ड में आज अहम प्रस्तावों पर होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट बोर्ड में आज अहम प्रस्तावों पर होगा फैसला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कैंट बोर्ड सभागार में आज शुक्रवार को होने वाली बोर्ड की बैठक हंगामेदार हो सकती है। प्रशासन द्वारा लीज पर मांगी गई कैंट बोर्ड की जमीन समेत सेना के सैन्य रास्तों से गुजरने वाले चार आम रास्तों पर फैसला आज लिया जाना है। सूत्रों के मुताबिक इन प्रस्तावों पर बोर्ड सहमति की मुहर लगाएगा।
बताया जाता है कि बैठक में करीब 20 प्रस्तावों पर चर्चा होगी, जिसमें कैंट बोर्ड के सदर बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाने, ठप पड़े सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के संचालन, कैंट बोर्ड में कार्यरत स्टाफ के लिए मेडिकल फैसिलिटी, जनरल हॉस्पिटल के पास स्थित जमीन पर धर्मशाला निर्माण समेत अन्य कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी। बोर्ड उपाध्यक्ष समेत अन्य सदस्यों को करीब चार दिन पहले ही एजेंडा सौंपा जा चुका है। बता दें कि यहां भी अंग्रेजी में एजेंडा देने पर सदस्यों और उपाध्यक्ष ने एतराज जताया है।