फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   चूल्हे की चिंगारी से भड़की आग, छह घर जले

चूल्हे की चिंगारी से भड़की आग, छह घर जले

Mon, 07 Jan 2019 06:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
चूल्हे की चिंगारी से भड़की आग, छह घर जले

विज्ञापन

चूल्हे की चिंगारी से भड़की आग, छह घर जले

महेवागंज/सुंदरवल। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के बेचनपुरवा गांव में चूल्हे पर खाना पकाते समय भड़की आग से छह घर राख हो गए। आग में घरेलू सामान और नकदी समेत लाखो की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। पीड़ित खुले आसमान में आने को मजबूर हो गए।

रविवार देर शाम बेचनपुरवा गांव निवासी चंद्रिका यादव के घर महिलाएं खाना बना रहीं थी। किसी काम से वह रसोई से बाहर चली गईं। इस बीच चूल्हे से भड़की चिंगारी फूस की टटिया में जा लगी। जब तक महिलाएं कुछ समझ पाती तब तक आग विकराल हो गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पड़ोसी प्रीतम यादव, उर्मिला, प्रेमचंद, उदयभान, चंद्रभाल सहित छह घरों को चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना कर आग को काबू करने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, जिससे अन्य घर जलने से बच गए। पीड़ितों के मुताबिक आग में करीब पांच लाख की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। पीड़ित खुले आसमान में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed