फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मंत्री जी के कांफ्रेंस हाल में भाजपा सरकार पर निशाना

मंत्री जी के कान्फ्रेंस रूम में भाजपा सरकार पर निशाना

Sat, 22 Dec 2018 01:52 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 22 Dec 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
मंत्री जी के कांफ्रेंस हाल में भाजपा सरकार पर निशाना
बरेली। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की दो दिन पहले हुई बैठक का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार के कांफ्रेंस हाल में बैठकर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने अपनी ही सरकार पर निशाना साधा। वीडियो में एक कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि भोजीपुरा पुलिस गोकशी के नाम पर मुसलमानों को जेल भेजकर अत्याचार कर रही है। मोर्चा नेता मुसलमानों की भाजपा में ठेकेदारी लिए बैठे हैं। मोर्चा के एक दूसरे पदाधिकारी ने तो यहां तक कह दिया कि सपा सरकार में भी दलाली होती थी, भाजपा सरकार में भी बिना पैसा दिए कोई काम नहीं होता। वह पहले मुसलमान हैं, बाद में किसी पार्टी के पदाधिकारी।
विज्ञापन

भारत सेवा ट्रस्ट के जिस हाल में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार पार्टी की सामान्य बैठकें लेते हैं या फिर कांफ्रेंस करते हैं, उसी हाल में 20 दिसंबर को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक हुई थी। मोर्चा पदाधिकारी ने ही इस बैठक का वीडियो वायरल किया है। वीडियो में हाल की बीचोंबीच सीट पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष परवेज मियां नीले सूट में बैठे दिख रहे हैं। मोर्चा के नवाबगंज मंडल अध्यक्ष रईस मियां गुड्डू ने गोकशी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पुलिस मुसलमानों को गोकशी के झूठे केसों में जेल भेज रही है। दोषी आदमी पर चार की जगह छह धाराएं लगाकर जेल भेज दे, मगर निर्दोषों को जेल भेजना बर्दाश्त नहीं। मोर्चा जिला महामंत्री सैयद समीर कहते दिख रहे हैं कि 40 नहीं, कम से कम चार लोगों पर काम कर लो यही बहुत है। मुसलमान किसी को अपना नेता नहीं मानता। रईस गुड्डू बोले- हम पहले मोमिन हैं, बाद में पार्टी नेता। सैयद समीर बोले- तो फिर पार्टी में क्या कर रहे हो। रईस गुड्डू बोले- जब मुसलमान ही नहीं रहेंगे तो पार्टी में क्या करेंगे। वीडियो में गुड्डू को अन्य पदाधिकारी समझाते भी नजर आए कि आप पहले बैठो। एक अन्य पदाधिकारी ने कहा कि सपा सरकार में भी दलाली चलती थी। भाजपा सरकार में भी बिना पैसे के कोई काम नहीं होता। वाद-विवाद के बीच एक मोर्चा पदाधिकारी ने एक भाजपा विधायक पर इलेक्शन में दो-दो हजार रुपये बांट कर चुनाव जीतने का भी आरोप लगा दिया। हालांकि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष परवेज परवेज मियां ने वीडियो में कही गई बातों को निराधार और पार्टी की छवि खराब करने वाला बताया है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के वायरल वीडियो में अपनी ही सरकार की लानत-मलानत किए जाने की शहर भर में चर्चा है। वीडियो भाजपा हाईकमान को भी भेजा गया है।
विज्ञापन


भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक 20 दिसंबर को हुई थी। उसमें रईस गुड्डू ने कुछ बातें कह दी थीं। मगर, किसी ने पार्टी और मेरी छवि खराब करने के लिए वीडियो वायरल किया है। मैं केंद्रीय मंत्री और भाजपा से बहुत लंबे समय से जुड़ा हूं, अपनी सरकार के खिलाफ क्यों बोलूंगा। - परवेज मियां, जिलाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री जी के कांफ्रेंस हाल में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक हुई थी। उसमें इस तरह की विवादित बातों के बारे में मुझे नहीं बताया गया। अगर ऐसा कहा है तो पूरी तरह गलत है। उस पर मैं भी संज्ञान लूंगा। मंत्री जी को भी बताऊंगा। - सतीश रोहतगी, संरक्षक, कार्यालय


भारत सेवा ट्रस्ट पर हुई भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक में क्या बातें कही गईं, इसकी मुझे जानकारी नहीं है क्योंकि मैं बरेली से बाहर हूं। जल्द ही बरेली लौटूंगा तो पूरी बात पता करूंगा। - संतोष गंगवार, केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भारत सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed