{"_id":"5be48d18bdec2269bc7ff0da","slug":"161541704984-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बातें जल्द ही हवाई जहाज उड़ाने की, मेन पीलीभीत रोड बुरे हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बातें जल्द ही हवाई जहाज उड़ाने की, मेन पीलीभीत रोड बुरे हाल
Updated Fri, 09 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
बरेली। पीलीभीत बाईपास रोड पर निर्माणाधीन नाथनगरी एयर टर्मिनल से जल्द ही हवाई जहाज उड़ाने की तैयारी चल रही हैं, वहीं दूसरी ओर मुख्य रोड के ट्रांसफर का मामला ही नहीं सुलझ पा रहा है। ऐसे में मुख्य सड़क का रखरखाव तो हो ही नहीं पा रहा। साथ ही एयर टर्मिनल से मेन सड़क के बीच एक रोड का निर्माण भी कोई विभाग कराने को तैयार नहीं है। पीडब्ल्यूडी और एनएचएआई के अफसर अपनी दिक्कत बताकर हाथ खड़े कर रहे हैं।
सेटेलाइट से मयूर वन चेतना केंद्र के आगे तक रोड का ट्रांसफर नेशनल हाईवे से पीडब्ल्यूडी को होना है। एनएचएआई के अफसर यह कहकर हाथ खड़े कर रहे हैं कि इस मामले की फाइल शासन के पास विचाराधीन है। वहीं से उसका निस्तारण होना है। इस प्रक्रिया के चलते एनएचएआई के अफसरों ने इस रोड की मरम्मत करना छोड़ दिया है। इतना ही नहीं, एयर टर्मिनल से मुख्य सड़क का जोड़ने वाले संपर्क मार्ग तक को एनएचएआई ने बनाने से इंकार कर दिया है, जबकि पीडब्ल्यूडी के अफसर भी स्वामित्व न मिलने तक कोई काम न करा पाने की बात कह रहे हैं। ऐसे में यह पूरी रोड लावारिस है, जबकि एयरपोर्ट अथॉरिटी और जिला प्रशासन दोनों के ही अफसर जनवरी या फरवरी में हवाई जहाज सेवा शुरू करने की बात कह रहे हैैं। खास बात यह है कि एयर टर्मिनल शुरू हो जाने के बाद इस रोड पर ट्रैफिक बढ़ेगा। इससे रोड का अपग्रेडेशन भी काफी जरूरी है।
पीलीभीत बाईपास रोड का सेटेलाइट से मयूर वन चेतना केंद्र के आगे तक का हिस्सा पीडब्ल्यूडी को मिलना है। इसके लिए एनएचएआई की सड़क ट्रांसफर की फाइल शासन स्तर पर लंबित है। इस संबंध में कई बार अफसरों को लेटर भी भेजे जा चुके हैं। - राकेश राजवंशी, चीफ इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी