फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   टेबल टेनिस में बरेली चैंपियन

टेबल टेनिस में बरेली चैंपियन

Thu, 04 Oct 2018 12:09 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 04 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
टेबल टेनिस में बरेली चैंपियन
जीआईसी में बुधवार को हुई टेबल टेनिस की मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भी कॉलेजों की उदासीनता हावी रही। बदायूं ने तो प्रतिभाग ही नहीं किया। तीनों जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें बरेली ओवरऑल चैंपियन बना। दूसरे नंबर पर पीलीभीत रहा। प्रतिद्वंद्वी टीम न होने के कारण सब जूनियर बालिका वर्ग में पीलीभीत बिना खेले ही विजेता बन गया।
विज्ञापन

सीनियर बालक वर्ग में बरेली के मोहम्मद मोहसिन ने शाहजहांपुर के विशाल राठौर को 11-8, 11-8 से हराया। बरेली के मोहम्मद शान ने शाहजहांपुर के सचिन को 11-3, 11-3 और बरेली के विशाल ने शाहजहांपुर के सौरभ को 12-10, 9-11, 12-10 से हराकर फाइनल जीता। सब जूनियर बालक वर्ग में बरेली के मोहम्मद अरशद ने शाहजहांपुर के मंजीत सिंह को 11-2, 11-0 से और बरेली के प्रत्यक्ष कुमार ने शाहजहांपुर के राहुल श्रीवास्तव को 11-3, 11-9 से हराया। तीसरे मुकाबले में बरेली के बासु ने शाहजहांपुर के विशाल वर्मा को 11-9, 11-8 से हराया। बालक वर्ग में पीलीभीत की टीम नहीं आई।
विज्ञापन

सीनियर बालिका वर्ग में बरेली की कहकशां ने पीलीभीत की ईशा शर्मा को 11-4, 11-5 से हराया। इसमें दो ही खिलाड़ी खेले। सब जूनियर बालिका वर्ग में न तो बरेली की टीम आई न ही अन्य जिलों की। सिर्फ पीलीभीत से तीन खिलाड़ी आए। उनको बिना खेले ही विजेता घोषित किया गया। इस मौके पर जीआईसी के उप-प्रधानाचार्य डॉ. अवनीश यादव क्रीड़ा प्रभारी नईम अहमद, दिनेश राठौर, प्रणय कुमार, मुनीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडल की टीम चुनी गई
सीनियर बालक : मोहम्मद मोहसिन, मोहम्मद शान, विशाल मौर्या और आरिफ शाह बरेली तथा सौरभ राठौर शाहजहांपुर ।
सब जूनियर बालक : मोहम्मद अरशद, प्रत्यक्ष कुमार, आशीष सिंह, माधव शर्मा, और बासु गुप्ता बरेली।
सीनियर बालिका : कहकहशां, रहनुमा, निदा खान, आयशा अख्तर, रिफा सभी बरेली से।
सब जूनियर बालिका : काम्या मिश्रा, मुस्कान, सोनम सभी पीलीभीत से।

आयोजकों की लापरवाही से न बनतीं टीमे,ं न इनको कोई लेकर आता
अन्य प्रतियोगिताओं की तरह टेबल टेनिस में कॉलेजों की उदासीनता हावी रही। सब जूनियर बालिका वर्ग पीलीभीत के अलावा टीम नहीं आई। जिला स्तर पर न तो टीमें बनाई जाती हैं और जो टीमें बन भी जाती हैं उनको लेकर कोई नहीं आता। आपसी खींचतान में खिलाड़ियों का नुकसान होता है। बदायूं में जिला स्तरीय पर तो खानापूर्ति कर दी गई, लेकिन मंडल में टीम ही नहीं भेजी गई। डीआईओएस अचल कुमार मिश्रा का कहना है कि खेलों के साथ खिलवाड़ करने वाले कॉलेजों को लेकर जेडी से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed