फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   फुटबाल छात्रावास ने हार्ट एफसी को 6-0 से हराया

फुटबाल छात्रावास ने हार्ट एफसी को 6-0 से हराया

Sun, 30 Sep 2018 11:45 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
फुटबाल छात्रावास ने हार्ट एफसी को 6-0 से हराया
 डोरी लाल स्टेडियम में खेले जा रहे जिला फुटबाल लीग में फुटबाल छात्रावास ने हार्ट एफसी क्लब को हरा दिया। दूसरे मैच में डीपीएस स्कूल ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहला मैच फुटबाल छात्रावास और हार्ट एफसी क्लब के बीच हुआ। मैच शुरू होते ही हार्ट एफसी टीम के डिफेंडर ने पेनाल्टी एरिया में फाउल कर दिया। इस पर रेफरी महेश चंद्र ने पेनाल्टी दे दी। इसके बाद हार्ट एफसी ने आपत्ति की, लेकिन रेफरी ने फैसला नहीं बदला। फुटबाल छात्रावास ने मैच 6-0 से जीत लिया। दूसरा मैच पीएसी ब्वॉयज और डीपीएस स्कूल की टीम के बीच हुआ। पीएसी की टीम ने बेहतरीन मूव बनाए रखा। डीपीएस की टीम ने इस मैच में पीएसी ब्वॉयज को 1-0 से हरा दिया। डीपीएस के गोल कीपर साहिल का खेल सराहनीय रहा। अमित यादव, मुजाहिद खान, शिवम, उत्कर्ष गौतम, अमृत थापर आदि का खेल बेहतरीन रहा। लक्ष्मी शंकर सिंह, अजयपाल सिंह, शमीम अहमद, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे। कल महानगर और डीपीएस के बीच और मैथोडिस्ट ब्वॉयज और हार्ट सेकेंड के बीच मैच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed