{"_id":"5b58c8a34f1c1b827d8b4add","slug":"161532545187-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल रुक-रुककर हुई थी बारिश, आज होगी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल रुक-रुककर हुई थी बारिश, आज होगी तेज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
rain
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के लिहाज से यह हफ्ता बेहतर साबित होने जा रहा है। बुधवार को सुबह और शाम रुक-रुककर बारिश हुई, जिससे पारा दो से तीन डिग्री नीचे गिरा। मौसम सुहावना होने से भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने आज कहीं बारिश तेज तो कहीं मध्यम होने की भविष्यवाणी की गई है। इससे तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं। देर रात बारिश शुरू भी हो गई।
बुधवार की रात से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहे। नौ बजे रिमझिम बारिश शुरू हुई, जो 11 बजे तक होती रही। दोपहर में मौसम खुल गया। शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई। देर रात भी आसमान में काले बादल छाए थे और देर रात तेज बारिश होने लगी। इससे दिन का तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस नीचे 33.1 पर आ गया, जो सामान्य था। न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. एचएस कुशवाहा ने बताया कि उत्तर-पूरब हवाओं ने अपना रुख बदला है। इसके चलते मानसून में थोड़ी तेजी आई है। आगामी दो से तीन दिन कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश के आसार हैं। 26 और 27 जुलाई को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा। रात लगभग 10 बजे हल्की बूंदाबांदी के बाद तेज बारिश शुरू हो गई।