फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now block between Lucknow and hardoi haults train

ब्लाक नहीं छोड़ रहा ट्रेनों का पीछा

Sun, 06 May 2018 01:36 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sun, 06 May 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
Now block between Lucknow and hardoi haults train
train
मुरादाबाद-शाहजहांपुर सेक्शन पर ब्लॉक से निपटने के बाद अब लखनऊ से हरदोई तक ब्लॉक ने ट्रेनों की लेटलतीफी और बढ़ा दी है। यात्रियों से ज्यादा रेलवे वाले परेशान हैं। पूछताछ केंद्र पर बाबुओं को जवाब देते नहीं बन रहा है कि ट्रेनें इतनी लेट क्यों चल रही हैं।
विज्ञापन

मुगलसराय एक्सप्रेस और त्रिवेणी एक्सप्रेस का टर्मिनेशन जंक्शन पर होता है, लेकिन बरेली आने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन में समय गुजारना काफी परेशानी भरा रहा। काकोरी से महिलाबाद, बालामऊ से बघौली-मसीत ट्रेनों की स्पीड साठ किलोमीटर से अधिक नहीं है। इन सेक्शन पर काशन के चलते ट्रेनें काफी लेट हो रही हैं। शनिवार को मुगलसराय से बरेली आने वाली मुगलसराय एक्सप्रेस शाम चार बजे और त्रिवेणी एक्सप्रेस रात दस बजे जंक्शन पहुंची। इसके अलावा उपासना एक्सप्रेस नौ घंटे, आला हजरत एक्सप्रेस 13 घंटे, जनसेवा एक्सप्रेस आठ घंटे, जननायक एक्सप्रेस 29 घंटे, अर्चना एक्सप्रेस पांच घंटे, पंजाब मेल एक्सप्रेस चार घंटे, दून एक्सप्रेस पांच घंटे, हिमगिरि एक्सप्रेस दस घंटे, अवध आसाम एक्सप्रेस दस घंटे, अमरनाथ एक्सप्रेस 23 घंटे, सरयू यमुना एक्सप्रेस 16 घंटे देरी से जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन



नहीं चलीं पैसेंजर ट्रेनें, यात्री परेशान
बरेली। मुरादाबाद में ट्रैक की मरम्मत के लिए बंद की गईं पैसेंजर ट्रेनों को अब तक नहीं चलाया गया है। तीनों ट्रेनें एक मई से चलनी थीं। सूत्रों के मुताबिक, 28 अप्रैल को रेलवे ने मरम्मत के चलते सहारनपुर लखनऊ, सीतापुर दिल्ली और चंदौसी पैसेंजर का संचालन 30 अप्रैल तक रोककर एक मई से चलाने की घोषणा की थी, लेकिन पांच दिन बीतने के बाद भी तीनों ट्रेनों को नहीं चलाया गया। इससे छोटे स्टेशनों के यात्रियों को खासी दिक्कत हो रही है। उन्हें रोडवेज या डग्गामार ट्रेनों से महंगा टिकट खरीदकर यात्रा करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही ट्रेन, अलग-अलग घंटों में लेट
बरेली। एक ही ट्रेन को 20 घंटे, 47 घंटे और 35 घंटे देरी से चलाया जा रहा है। यात्रियों को यह नहीं पता कि कौन सी ट्रेन आ रही है और कौन सी जाएगी। गोरखपुर से देहरादून जाने वाली ट्रेन राप्ती गंगा एक्सप्रेस मंगलवार और गुरुवार को देहरादून जाती है। ट्रेन की लोकेशन को अलग-अलग घंटों की देरी से इंक्वायरी बाबू बता रहे हैं। ट्रेन की लेटलतीफी को लेकर वह भी भ्रमित हैं, जबकि राप्तीगंगा एक्सप्रेस गोरखपुर से देहरादून तक की 815 किलोमीटर की दूरी 16.40 घंटे में तय करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed