फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Elder leaders out from new SP official list

सपा की नई कार्यकारिणी में पुराने दिग्गजों का पता साफ

Thu, 03 May 2018 01:51 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 03 May 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
Elder leaders out from new SP official list
सपा - फोटो : amar ujala
 समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पार्टी जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव की संस्तुति पर 42 सदस्यीय नई जिला कार्यकारिणी गठित कर दी है। कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष शुभलेश समर्थकों का दबदबा बरकरार है। पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव और सर्वराज सिंह के अलावा पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार और अताउर्रहमान के समर्थकों का पत्ता साफ हो गया है। सत्येंद्र यादव का डिमोशन कर इस बार उन्हें सचिव बनाया गया है। बसपा से आए अगम मौर्य के अलावा शमीम खां सुल्तानी और तेजप्रकाश गंगवार उपाध्यक्ष बनने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद पर गुरुप्रसाद काले को बरकरार रखा गया है। 10 जिला सचिवों में सत्येंद्र यादव, शिवचरण कश्यप, नूतन शर्मा, चंद्रपाल सिंह, मोहम्मद आरिफ एडवोकेट, बिजेंद्र सिंह यादव, विशाल सागर और फरीदा सुल्ताना शामिल हैं। फरीदा सुल्ताना भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुई थीं। कार्यकारिणी में 24 सदस्य बनाए गए हैं। पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद गंगवार और भगवत समर्थक समझे जाने वाले मुनेंद्र गंगवार को इस बार सिर्फ सदस्य पद से संतोष करना पड़ेगा। पूर्व मंत्री अताउर्रहमान के भाई वफाउर्रहमान भी कार्यकारिणी सदस्य ही बन सके हैं। बसपा से गठबंधन के बाद सपा कार्यकारिणी में करीब 85 फीसदी से ज्यादा दलित, पिछड़े और मुस्लिम शामिल किए गए हैं। 15 फीसदी सवर्ण हैं।
विज्ञापन


पुराने दिग्गजों की छुट्टी
मीरगंज में बसपा छोड़कर सपा में शामिल होने के लिए प्रयासरत पूर्व विधायक सुल्तान बेग के कद के सामने जाहिद हुसैन गुड्डू को संगठन में मुंह की खानी पड़ी। उनकी कार्यकारिणी से छुट्टी हो गई है, जबकि पिछली कार्यकारिणी में वह उपाध्यक्ष थे। उनके अलावा पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद यादव, हरीशंकर यादव और संदेश कनौजिया को भी मायूसी हाथ लगी है। इनको कार्यकारिणी में कोई जगह नहीं मिल पाई है। इनके अलावा लंबे समय तक जिलाध्यक्ष रहे पूर्व सांसद वीरपाल समर्थकों का पिछली बार की तरह इस बार भी जिला कार्यकारिणी से पत्ता साफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकारिणी का होगा विस्तार
जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने बताया कि अभी 42 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी बनी है। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, सभी ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, नगरपालिका, नगर पंचायत चेयरमैन पदेन सदस्य होंगे। जल्द ही पार्टी विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी करेगी। इसमें लोकसभा या विधानसभा चुनाव लड़े प्रत्याशी और प्रमुख नेताओं को भी शामिल किया जाएगा। हैदर अली पार्टी प्रवक्ता का काम देखते रहेंगे।

सपा की जिला कार्यकारिणी में बहुत मजबूत और जनाधार वाले नेता पदाधिकारी बनाए गए हैं। इससे अच्छी कार्यकारिणी नहीं हो सकती। कार्यकारिणी बनने के बाद पार्टी भविष्य में और मजबूत होगी और हम बरेली की दोनों लोकसभा सीटें जीतेंगे। - वीरपाल सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सपा


सपा की जिला कार्यकारिणी में प्रत्येक वर्ग, जाति और धर्म के लोगों को शामिल किया गया है। पिछड़े, दलितों और अल्पसंख्यकों को तरजीह दी गई है। कार्यकारिणी पूरी तरह संतुलित है। अब पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटेगी। - शुभलेश यादव, जिलाध्यक्ष सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed