{"_id":"5974cded4f1c1bd00f8b4633","slug":"161500827117-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाटा फीडिंग के लिए संडे को भी खुले बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाटा फीडिंग के लिए संडे को भी खुले बैंक
Updated Mon, 24 Jul 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
bank strike
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
किसान ऋण मुक्ति योजना में डाटा फीडिंग के लिए रविवार को भी बैंक खुले रहे। शासन ने किसानों की डाटा फीडिंग के लिए तारीख बढ़ाकर 25 जुलाई कर दी है। पहले 22 जुलाई की मध्य रात्रि तक डाटा शासन की वेबसाइट पर फीडकर अपलोड किया जाना था। 23 जुलाई की देर रात्रि तक 75 फीसदी किसानों का डाटा फीड कर अपलोड कर दिया गया।
मंडल के बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं और पीलीभीत में नौ लाख मध्यम और लघु किसानों का एक लाख तक का ऋण माफ करने की प्रक्रिया बैंकों में चल रही है। बरेली में 1.42 लाख किसान ऋण माफी के दायरे में हैं।
ग्रामीण क्षेत्र के बैंकों की 240 शाखाओं में लघु एवं मध्यम किसानों का एक लाख तक का ऋण माफ करने के लिए पिछले एक सप्ताह से किसानों की डाटा फीडिंग का काम चल रहा है। शासन ने पहले 22 जुलाई की मध्य रात्रि तक डाटा फीडिंग की तारीख तय की थी, लेकिन बैंकों में स्लो इंटरनेट कनेक्शन के चलते डाटा फीडिंग का काम बेहद धीमी गति से चला। इस समय तक मात्र 65 फीसदी किसानों का डाटा ही शासन की वेबसाइट पर अपलोड हो पाया। देर रात डाटा फीडिंग की तारीख 25 जुलाई मध्य रात्रि कर दी गई। इससे बैंकों ने राहत महसूस की। लीड बैंक मैनेजर ओपी बढ़ेरा ने बताया कि 23 जुलाई की शाम तक लगभग 75 फीसदी किसानों के डाटा फीड हो चुके थे। बैंकों में सुबह से लेकर देर रात्रि तक डाटा फीडिंग का काम चल रहा है। दो दिन में बचे हुए डाटा फीड कर लिए जाएंगे।