{"_id":"5d19173c8ebc3e3cf40ad594","slug":"15619254151931-bareilly-news187","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालफाटक-बदायूं रोड को चौड़ा करने का सर्वे पूरा, 31.54 करोड़ होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालफाटक-बदायूं रोड को चौड़ा करने का सर्वे पूरा, 31.54 करोड़ होंगे खर्च
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की घोषणा के बाद लालफाटक से बदायूं रोड तक करीब पांच किलोमीटर रोड को फोरलेन बनाने के लिए सर्वे पूरा हो गया है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के लिए बड़ी राहत यह है कि यह रोड के दोनों पर विभाग के पास इतनी जमीन है कि उसे अधिग्रहण करने की जरूरत नहीं है। सड़क चौड़ीकरण के लिए 31.54 करोड़ का इस्टीमेट भी शासन को भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि एक से दो माह में इस काम को शुरू कर दिया जाएगा।
लालफाटक पर फोरलेन ओवरब्रिज बनाने का काम चल रहा है लेकिन यहां से रामगंगा की तरफ जाने वाली सड़क दो लेन ही बनी है। डिप्टी सीएम ने पिछले साल 29 नवंबर को इस रोड को फोरलेन बनाने की घोषणा की थी। अभी यह सड़क करीब सात मीटर चौड़ी है, जबकि फोरलेन में इसकी चौड़ाई 13 से 14 मीटर हो जाएगी। पीडब्ल्यूडी की टीम ने इसलिए सर्वे भी पूरा कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि सड़क के दोनों तरफ विभाग के पास अपनी पर्याप्त जमीन है, इसलिए काम जल्द शुरू करने में कोई अड़चन नहीं होगी। शासन से मंजूरी मिलने के साथ टेंडर प्रक्रिया भी जल्द से जल्द शुरू होगी। इस प्रोजेक्ट के साथ पीडब्ल्यूडी ने 30.86 करोड़ की लागत से फतेहगंज दातागंज मार्ग के टू-लेन रोड प्रोजेक्ट भी शासन में भेज दिया है। इसके अलावा बरेली-बागेश्वर मार्ग से किलोमीटर 13 पर भोजीपुरा से अग्रास होते हुए शंखा पुल तक भी मार्ग के चौड़ीकरण का काम भी स्वीकृत मांगी गई है। पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता राकेश राजवंशी ने बताया कि सभी प्रोजेक्टों की महीनेभर में स्वीकृति मिलने की उम्मीद की जा रही है।