फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   व्यापारियों ने अव्यवस्थित बिजली सप्लाई को लेकर बोला हल्ला

व्यापारियों ने अव्यवस्थित बिजली सप्लाई को लेकर बोला हल्ला

Thu, 27 Jun 2019 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
व्यापारियों ने अव्यवस्थित बिजली सप्लाई को लेकर बोला हल्ला
बरेली। उद्योग व्यापार मंडल ने शहर में हर पांच मिनट में होने वाले शट डाउन और ट्रिपिंग के विरोध में हल्ला बोल कार्यक्र्रम किया। व्यापारी नेताओं ने कहा कि नए कनेक्शन देने और चेकिंग के नाम पर भी परेशान किया जा रहा है। इस मनमानी पर अंकुश लगाया जाए, अन्यथा आंदोलन होगा। संगठन ने ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में अनेक व्यापारी चीफ इंजीनियर कार्यालय पहुंचे। व्यापारियों ने चीफ इंजीनियर एसके सक्सेना से कहा कि ज्यादातर उपकेंद्रों पर हर पांच मिनट में शट डाउन लेने का प्रचलन शुरू हो गया है। बिना बताए फाल्ट के नाम पर घंटों सप्लाई ठप रहती है। इससे कारोबार प्रभावित होने लगा है, आम उपभोक्ता भी परेशान हैं। बार-बार बिजली गुल होने से उपकरण खराब होने लगे हैं। इसलिए तत्काल इस मनमानी को रोका जाए। गुप्ता ने बताया कि कनेक्शन श्रेणी बदलवाने के नाम पर वसूली हो रही है। उन्होंने परतापुर जीवन सहाय के जेई के कारनामों से भी अवगत कराया। चीफ इंजीनियर ने कहा कि ज्ञापन में उल्लेखित सभी बिंदुओं की जांच कर कार्रवाई करेंगे। इस मौके पर दुर्गेश खटवानी, मोहसिन आलम, दर्शन लाल भाटिया, मनमोहन सब्बरवाल, दिलीप गुप्ता, अवधेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed