{"_id":"5d13cafe8ebc3e3ce63747c1","slug":"15615782197-bareilly-news167","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड : दूसरे चरण के अभ्यर्थी आज भी जमा कर सकेंगे फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड : दूसरे चरण के अभ्यर्थी आज भी जमा कर सकेंगे फीस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बीएड की दूसरे चरण की काउंसलिंग के अभ्यर्थी बृहस्पतिवार को भी फीस जमा कर सकेंगे। बुधवार को फीस जमा करने और कॉलेज आवंटन पत्र डाउनलोड करने का अंतिम दिन था लेकिन आंकड़ा 70 हजार तक नहीं पहुंच सका। इसके चलते इसमें एक दिन की बढ़ोतरी की गई है। कोर्ट के आदेश पर कुछ नए कॉलेज जुड़ने और फीस जमा करने में आ रही दिक्कत के चलते यह निर्णय किया गया है।
इस बार बीएड की प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी रुहेलखंड विश्वविद्यालय को दी गई थी, जिसमें पांच लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इस संख्या को देखते हुए इस बार बीएड में एडमिशन के लिए मारामारी की उम्मीद की जा रही थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पहले चरण की काउंसलिंग में 1.12 लाख अभ्यर्थियों को मौका दिया गया था लेकिन इनमें से 67,500 के आसपास अभ्यर्थियों ने ही एडमिशन लिया। इसके बाद दूसरे चरण की काउंसलिंग में 1.21 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 1.12 लाख ने कॉलेज लॉक किए। मगर फीस जमा होने की बारी आई तो यह संख्या भी काफी घट गई। बुधवार को फीस जमा करने का अंतिम दिन था, मगर शाम छह बजे तक 58,500 अभ्यर्थियों ने ही फीस जमा की। यह संख्या काफी कम है। इसके अलावा बुधवार को हाईकोर्ट ने कुछ नए कॉलेज भी बीएड काउंसलिंग में जोड़ने के आदेश दिए। साथ ही फीस जमा करने में कुछ दिक्कतें भी सामने आईं। परीक्षा के राज्य समन्वयक प्रो. बीआर कुकरेती ने बताया कि इन दिक्कतों के चलते इन अभ्यर्थियों को फीस जमा करने के लिए बृहस्पतिवार को भी मौका दिया गया है।
28 से 30 तक पंजीकरण और जमा होगी फीस
दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया में एक दिन बढ़ने के चलते पूल काउंसलिंग प्रक्रिया में भी बदलाव हुआ है। इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब 28 से 30 जून तक पंजीकरण कराने के साथ ही अपनी फीस भी जमा करेंगे। इसके बाद एक से तीन जुलाई तक री-कंसिलेशन के बाद चार और पांच जुलाई को कॉलेज लॉक करने के बाद छह जुलाई को कॉलेज फाइनल कर दिया जाएगा। पूल काउंसलिंग के लिए 80 हजार से ज्यादा सीटें बचने का अनुमान है।