{"_id":"5d13cae78ebc3e3c9a553b4c","slug":"15615781963-bareilly-news8","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलमेट पहने बगैर बाइक से कलक्ट्रेट आए कर्मचारियों को लगी फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलमेट पहने बगैर बाइक से कलक्ट्रेट आए कर्मचारियों को लगी फटकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। हेलमेट पहने बगैर बाइक से कलक्ट्रेट आए कर्मचारियों को सिटी मजिस्ट्रेट ने बुधवार को फटकार लगाई। कर्मचारियों ने आगे से इस बात का ध्यान रखने की बात कहते हुए माफ करने को कहा, जिस पर उन्हें यह चेतावनी देकर छोड़ दिया गया अब ऐसा हुआ तो कार्रवाई होगी। चेकिंग देख बिना हेेलमेट के बाइक से आए फरियादियों में भी खलबली मच गई। कुछ वहां से खिसकने लगे तो उन्हें सिटी मजिस्ट्रेट ने वापस बुलाया और आगे से हेलमेट लगाकर ही बाइक से कलक्ट्रेट में आने की हिदायत दी।
सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने कलक्ट्रेट कर्मचारियों को आदेश दिया था कि बुधवार से कोई भी कर्मचारी हेलमेट पहने बगैर बाइक से कलक्ट्रेट नहीं आएगा। साथ ही कार से आने वाले कर्मचारी और अधिकारी सीट बेल्ट का इस्तेमाल करेंगे। आदेश का पालन कराने के लिए वह बुधवार सुबह करीब पौने दस बजे ही वह कलक्ट्रेट के मेन गेट पर खड़े हो गए थे। ब्यूरो