{"_id":"5d13cadd8ebc3e3c8653c0a6","slug":"156157818614-bareilly-news74","type":"story","status":"publish","title_hn":"साक्षात्कार देने नहीं आए 26 शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साक्षात्कार देने नहीं आए 26 शिक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। इंग्लिश मीडियम में अपग्रेड हुए परिषदीय स्कूलों के लिए बुधवार को जीआईसी में शिक्षकों का साक्षात्कार हुआ। 1167 शिक्षकों को बुलाया गया था जिसमें से 1141 ही पहुंचे, 26 गैरहाजिर रहे। लिखित पात्रता परीक्षा में 306 और साक्षात्कार में 26 शिक्षकों के गैरहाजिर होने पर 240 इंग्लिश स्कूलों में सुचारू पठन-पाठन पर सवालिया निशान लग रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग को अपग्रेड इंग्लिश मीडियम स्कूलों में करीब 1400 शिक्षकों की जरूरत है।
पिछले दिनों इंग्लिश स्कूलों में तैनाती के लिए विज्ञप्ति जारी होने के बाद काफी संख्या में शिक्षकों ने आवेदन किया। 1378 आवेदन प्राप्त हुए। बाद में लिखित परीक्षा से लेकर साक्षात्कार तक कुल 332 शिक्षकों ने इंग्लिश स्कूलों में पढ़ाने से किनारा कर लिया। ऐसे में जिले में संचालित होने वाले 240 इंग्लिश स्कूलों में पढ़ाने के लिए एक बार फिर शिक्षकों का टोटा होने की आशंका है। बता दें कि 24 जून को जीआईसी में इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ाने के लिए लिखित पात्रता परीक्षा हुई थी। जिसके बाद अब साक्षात्कार हुआ। जिसमें शिक्षकों से इंग्लिश ज्ञान, संप्रेक्षण कौशल संबंधित सवाल पूछे गए।
80 अंक की लिखित और 20 अंक के साक्षात्कार के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। इसके बाद काउंसलिंग होगी और स्कूलों में शिक्षकों को तैनाती मिलेगी। बुधवार को हुई लिखित परीक्षा की तरह साक्षात्कार भी करीब आधा घंटा देरी से शुरू हुआ।
विज्ञापन
एक जुलाई से इंग्लिश मीडियम स्कूलों में शिक्षण कार्य शुरू कराने के लिए तेजी से कवायद चल रही है। साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही काउंसलिग के बाद शिक्षकों की तैनाती की सूची जारी कर दी जाएगी।
- तनुजा त्रिपाठी, बीएसए