फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   यातायात नियमों का खुद करें पालन, दूसरों को भी करें जागरूक

यातायात नियमों का खुद करें पालन, दूसरों को भी करें जागरूक

Thu, 27 Jun 2019 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
यातायात नियमों का खुद करें पालन, दूसरों को भी करें जागरूक
नवाबगंज। अमर उजाला और महिंद्रा के संयुक्त तत्वावधान में ब्लाक सभागार में आयोजित ‘सरपंच सभा’ में प्रशासनिक अधिकारी, पालिकाध्यक्ष, विधायक और ब्लाक प्रमुख ने सरपंचों को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया। इसके लाभ बताते हुए गांव और कस्बे से जागरूकता की पहल करने को कहा। सरपंचों को यातायात नियमों का पालन करने और कराने की शपथ भी दिलाई गई। महिंद्रा की ओर से मूसाराम इंटर प्राइजेज महिंद्रा बरेली के मैनेजर विजय सक्सेना ने वाहनों में प्रयोग होने वाले सुरक्षा मानकों की विस्तार से जानकारी दी और वाहन चलाते समय उनका ध्यान रखने की बात कही।
विज्ञापन

ब्लाक कार्यालय सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम अरुणमणि तिवारी, तहसीलदार आनंद कुमार तिवारी, पालिकाध्यक्ष शहला ताहिर, ब्लाक प्रमुख विनोद दिवाकर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। एसडीएम ने कहा कि सड़क दुर्घटना यातायात के नियमों की सही जानकारी न होने से होती हैं। इन दुर्घटनाओं के लिए कुछ हद तक हम लोग भी जिम्मेदार हैं। उन्होंने सरपंचों से अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न देने, वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और हेलमेट लगाने की अपील की। पालिकाध्यक्ष शहला ताहिर ने कहा, कार में सीट बेल्ट और दो पहिया वाहन पर हेलमेट लगा कर ही चलना चाहिए। जीवन बहुमूल्य है, हमें इसकी हर तरह से हिफाजत करनी चाहिए। विधायक केसर सिंह गंगवार ने सरपंचों का आह्वान किया कि वह यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने की पहल गांव और कस्बों से करें। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें। सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग जरूर करें। उन्होंने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन

महिंद्रा की ओर से एरिया मैनेजर टीपी सिंह ने कहा कि कभी-कभी छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे का सबब बन जाती है। लिहाजा वाहन चलाते समय सुरक्षा मानकों और यातायात नियमों का ध्यान रखना चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद सभी प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्यों, नगर पालिका सदस्यों को विधायक, अधिकारियों और नपा अध्यक्ष ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर विजय सक्सेना, प्रदीप सिंह, ऐहतशाम, शशि कपूर, जाकिर अली उर्फ बडे़ बाबू, वेदपाल, संतोष कुमार, लाल बहादुर, जमुना प्रसाद, इरशाद अहमद, सत्यपाल आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed