{"_id":"5d13cab28ebc3e3cdc69d201","slug":"156157814414-bareilly-news155","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुलासनगरा क्रॉसिंग पर लगा ढाई घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुलासनगरा क्रॉसिंग पर लगा ढाई घंटे जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगंज पूर्वी। बरेली-शाहजहांपुर हाईवे पर हुलासनगरा क्रॉसिंग के टूटे हाइटगेज की मरम्मत का काम रेलवे की इंजीनियरिंग टीम ने बुधवार दोपहर करीब एक बजे से शुरू किया। इससे पहले टीम ने क्रासिंग पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया। कुछ ही देर में हाईवे जाम से जूझने लगा। दोनों ओर दो-दो किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। टीम ने क्षतिग्रस्त हाइटगेज को उखाड़कर नया लगाने का काम दो घंटे में शाम करीब चार बजे पूरा कर लिया। इसके बाद आवागमन शुरू हो सका।
रविवार रात करीब एक बजे बरेली की ओर से फैक्टरी की मशीनें लेकर जा रहे ओवरलोड ट्रक ने हुलासनगरा क्रॉसिंग का हाइटगेज और बूम तोड़ दिया था। इसके बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया था। बूम टूटने से सिग्नल सिस्टम फेल हो गया था। इस दौरान पेपर कॉशन देकर ट्रेनों को गुजारा गया था। जिसके चलते करीब चार घंटे ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा था।