{"_id":"5d13caa98ebc3e3cd516a64d","slug":"15615781346-bareilly-news115","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में काला धब्बा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में काला धब्बा’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष और दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार में 44 साल पहले आपातकाल लगाया गया, जो कि भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक काला धब्बा है। आपातकाल के विरोध में लोगों ने संघर्ष किया और जेल गए। उनका संघर्ष सबके लिए प्रेरणास्रोत है।
भाजपा के सिविल लाइंस दफ्तर में आयोजित गोष्ठी में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र रक्षक सेनानियों के संघर्ष की वजह से ही भारत का लोकतंत्र जिंदा है। भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में अब राष्ट्रवादी सरकार है, जो लोकतंत्र रक्षक सेनानियों की देन है। वर्तमान पीढ़ी को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। गोष्ठी में राज्यमंत्री ने लोकतंत्र रक्षक सेनानी पूर्व सांसद राजवीर सिंह, रमेश आनंद, रामनारायण अग्रवाल, राजेंद्र चौधरी, वेद प्रकाश वर्मा, सतीश शर्मा, शिशुपाल सिंह, सुमन महेश्वरी, सुरेश बाबू मिश्रा, शोभा शर्मा, राकेश देवी, वीरेंद्र अटल, कृष्ण बलराम, आनंद पाल सिंह, कृृष्णकुमार शर्मा, दीनदयाल शर्मा, वृंदावनलाल, जगदीश प्रसाद, बाबूराम, सुंदरलाल, भीमसेन, लेखपाल सिंह समेत 35 लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मेयर उमेश गौतम, डॉ. केएम अरोड़ा, आदेश प्रताप सिंह, शिव प्रताप सिंह रिंकू, हरवेंद्र यादव, देवेंद्र जोशी, मनोज यादव आदि मौजूद थे।