{"_id":"5d0fc3a08ebc3e6cae649e6f","slug":"15613141916-bareilly-news80","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री ने जल संरक्षण करने का दिलाया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट मंत्री ने जल संरक्षण करने का दिलाया संकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद(शाहजहांपुर)। कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा है कि देश ही नहीं विदेशों में भी प्रधानमंत्री मोदी जी की लोकप्रियता शिखर पर है और उनके नेतृत्व में देश में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है। सांसद अरुण सागर की जीत पर रविवार देर शाम पूर्व विधायक नीरज कुशवाहा की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में वह बोल रहे थे।
इस मौके पर उन्होंने लोगों से स्वच्छता, जल का संरक्षण करने और पेड़ लगाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम से पहले अतिथियों को शाल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री हरि प्रकाश वर्मा, जिलाध्यक्ष राकेश मिश्र, सांसद अरुण सागर, पूर्व विधायक नीरज कुशवाहा, चेयरमैन मनेंद्र बाबू गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष मालिखान सिंह लोधी, छावनी परिषद के उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम में कलान, मिर्जापुर,अल्लागंज से आए पार्टी अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहे।