फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बैठक में गैैरहाजिर रहने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी का रोका वेतन

बैठक में गैैरहाजिर रहने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी का रोका वेतन

Sun, 23 Jun 2019 08:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 08:29 PM IST
विज्ञापन
बैठक में गैैरहाजिर रहने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी का रोका वेतन
बदायूं। कलक्ट्रेट में डीएम ने जगत, सालारपुर और वजीरगंज ब्लॉक के प्रधानों की बैठक ली। इसमें उन्होंने प्रधानों को जल संचयन के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि जल है तो कल है। वहीं बैठक में गैर हाजिर रहने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि सभी प्रधान श्रमदान करके जल संरक्षण करें, जो भविष्य में काम आएगा। जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा कि प्रधान ग्राम पंचायत की बहुत महत्वपूर्ण कड़ी है। सभी प्रधान संकल्प लेकर कार्य करें जिससे उनकी ग्राम पंचायतों का विकास अच्छे ढंग से हो सके। बरसात के जल संरक्षण के लिए श्रमदान करके खेत का पानी रोक कर संचय करें। डीएम ने निर्देश दिए कि प्रधान, लेखपाल ,पंचायत सचिव गांव में खुली बैठक कर प्रधानमंत्री द्वारा जल संरक्षण के संबंध में प्रधानों के लिए लिखे गए पत्र को पढ़कर सुनाया जाए तथा बरसात के जल को बचाने के लिए प्रेरित भी किया जाए। वहीं कहा कि गांवों में छुट्टा गोवंश घूमते पाए जाने पर प्रधान, पंचायत सचिव, लेखपाल पर कार्रवाई होगी। एसएसपी ने कहा कि ग्राम पंचायतों में थानेदारों की उपस्थिति में चौपाल लगाई जाएगी। जिसमें छोटे-छोटे विवादों को निपटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांवों में होने वाले अवैध कार्यों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, उनका नाम गोपनीय रखा जाएगा। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी राकेश गुप्ता मौजूद नहीं थे, जिस पर डीएम ने उनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम रामनिवास शर्मा, पीडी डीआरडीए अनिल कुमार, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार, नरेगा राम सागर यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed