{"_id":"5d0e7d838ebc3e67cc6d5c01","slug":"156123070720-bareilly-news116","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली और गाजियाबाद के बीच खिताबी भिड़ंत आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली और गाजियाबाद के बीच खिताबी भिड़ंत आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शहर के एमबी कॉलेज में बेसिक क्रिकेट एकेडमी एवं क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वावधान में चल रही पांच दिवसीय स्व. नेहा चौरसिया द्वितीय महिला क्रिकेट चैंपियनशिप का फाइनल मैच रविवार को दिल्ली और गाजियाबाद के बीच खेला जाएगा।
पहला मैच गाजियाबाद और सहारनपुर के मध्य खेला गया। टॉस जीत कर सहारनपुर ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। निर्धारित 20 ओवर में 224 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए सहारनपुर की टीम 17 ओवर में मात्र 76 रन पर ढेर हो गई।
दूसरा मैच गोरखपुर और मथुरा के बीच हुआ। बारिश के कारण 15 ओवर के हुए इस मैच में गोरखपुर ने 123 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलते हुए मथुरा की टीम मात्र 40 रन पर ढेर हो गई। तीसरा मैच सहारनपुर और दिल्ली के मध्य खेला गया। जिसमें टॉस जीत कर सहारनपुर ने बल्लेबाजी की। दिल्ली के घातक गेंदबाजी के चलते सहारनपुर की पूरी टीम 40 रन में ढेर हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने सात ओवर में ही बिना कोई विकेट खोए मैच जीत लिए। इससे पहले मैच का उद्घाटन प्रेमा पानू और डॉ. मनोज सक्सेना ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। अंपायर सौरभ शर्मा, रमन सिंह और स्कोरर आरएन गुप्ता और संतोष सिंह रहे। आयोजक अभिषेक चौरसिया ने बताया कि टीमें के कम होने के कारण प्रतियोगिता का फाइनल मैच कार्यक्रम से एक दिन पहले चौथे दिन गाजियाबाद और दिल्ली के मध्य खेला जाएगा।