{"_id":"5d0e7d7f8ebc3e0a3936ec9e","slug":"15612307036-bareilly-news93","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास मिले तो चमक उठे गरीबों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास मिले तो चमक उठे गरीबों के चेहरे
विज्ञापन
आवास मिले तो चमक उठे गरीबों के चेहरे
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बीडीए ने रामगंगा आवासीय परियोजना में गरीबों के लिए बने 110 आवासों का आवंटन शनिवार को कर दिया। आवंटन पत्र मिलते ही इन लोगों के चेहरे खिल उठे। इसके अलावा 144 आवासों के लिए शाम को कलक्ट्रेट में डीएम की मौजूदगी में लॉटरी कराकर लाभार्थियों का चयन किया गया। बीडीए के अधिकारियों का दावा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में सबसे पहले यहां ही आवासों का आवंटन किया गया है।
बीडीए सभागार में बीडीए उपाध्यक्ष दिव्या मित्तल ने 110 लाभार्थियों को आवासों के आवंटन पत्र बांटे। इस योजना के अंतर्गत 4.50 लाख रुपये में दिए जा रहे इन आवासों में 1.50 लाख रुपये केंद्र सरकार और एक लाख रुपये राज्य सरकार सब्सिडी दे रही है। ऐसे में आवंटियों को केवल दो लाख रुपये ही जमा करने हैं। आवंटियों ने अभी केवल 25 हजार रुपये जमा किए हैं। बाद में उन्हें पांच वर्ष के दौरान 4012 रुपये प्रतिमाह किश्तों का भुगतान करना है। बीडीए के अधिकारियों ने बताया कि गरीब वर्ग के इन आवंटियों को पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के माध्यम से विशेष सुविधा का लाभ उपलब्ध कराने जाने के संबंध में भी अवगत कराया गया है। यह भी बताया गया कि अगर आवंटी चाहे तो अवशेष 1.75 लाख रुपये की धनराशि और इसमें जीएसटी की रकम जोड़ते हुए कुल 1.85 लाख रुपये बैंकों से ऋण प्राप्त करके प्राधिकरण में जमा करा सकते हैं। इससे बाद वह अपने आवास की रजिस्ट्री भी करा सकते हैं। इस पर आवंटियों को पांच वर्र्षों के लिए 3818 रुपये प्रतिमाह एवं 10 वर्षों के लिए 2319 रुपये प्रति माह किश्त देनी होगी। रामगंगा आवासीय परियोजना में 144 आवास और बन कर तैयार हो गए हैं। इनका आवंटन कराने के लिए भी शनिवार की शाम कलक्ट्रेट में डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह की मौजूदगी में लॉटरी कराकर लाभार्थियों का चयन किया गया। इस मौके पर बीडीए के मुख्य अभियंता अजीत प्रताप सिंह, प्रभारी संपत्ति आरके जायसवाल, मुख्य नगर नियोजक आशीष शिवपुरी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।