{"_id":"5d0e7d768ebc3e0a3936ec92","slug":"15612306945-bareilly-news111","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन मुस्कुराए.. तीसरे दिन शर्माए.. चौथे दिन नहीं आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन मुस्कुराए.. तीसरे दिन शर्माए.. चौथे दिन नहीं आए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नवजात बच्ची की मौत पर मुस्कराने वाले जिला अस्पताल के सीएमएस डा. केएस गुप्ता निलंबन के बावजूद कुर्सी पर डटे रहे। अस्पताल के काम में दखल अंदाजी भी की। उनके ‘आका’ भी निलंबन रुकवाने में जुटे रहे, लेकिन बात नहीं नी तो डॉ. गुप्ता शनिवार को दफ्तर नहीं आए। वो दो दिन की छुट्टी पर चले गए हैं और जिला अस्पताल का चार्ज वरिष्ठ परामर्शदाता डा. टीएस आर्या को दे गए।
बुधवार को इलाज में टालमटोल के चलते जिला अस्पताल में पांच दिन की बच्ची की मौत हो गई थी। संवेदन जताने के बजाय सीएमएस डॉ. गुप्ता बच्ची की मौत के बाद मुस्कराते रहे। इतना ही नहीं मृत बच्ची को गोद में लिए पिता से सवाल जवाब भी करते रहे। वो यही कोशिश करते रहे कि मौत की जिम्मेदारी महिला अस्पताल पर डाल दी जाए, लेकिन कामयाब नहीं हुए। मुख्यमंत्री ने इस लापरवाही का संज्ञान लेते हुए सीएमएस डा. केएस गुप्ता को उसी दिन निलंबित कर दिया था, लेकिन ‘आका’ की मेहरबानी के चलते उनके निलंबन का आदेश तामील ही नहीं कराया गया। वो शुक्रवार तक कुर्सी पर जमे रहे और स्टाफ को दिशा निर्देश भी देते रहे। शुक्रवार को जब मीडिया कर्मियों ने उनका फोटो लेना चाहा तो चेहरा छिपाते रहे। उन्हें उम्मीद थी कि पिछले साल बुखार से सैकड़ों मौतों के बावजूद उन्हें बचाने वाले ‘आका’ इस बार भी बचा लेंगे। उनका निलंबन रद्द हो जाएगा, लेकिन जब इसकी कहीं से सूचना नहीं मिली तो शनिवार को छुट्टी पर चले गए। दो दिन की छुट्टी दर्ज कराकर डॉ. गुप्ता सीएमएस की जिम्मेदारी डॉ. टीएम आर्या को सौंप गए।