फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   रिटायर्ड शिक्षक फिर पढ़ाते नजर आएंगे

रिटायर्ड शिक्षक फिर पढ़ाते नजर आएंगे

Sun, 23 Jun 2019 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड शिक्षक फिर पढ़ाते नजर आएंगे
बरेली। सहायता प्राप्त विद्यालयों में अब रिटायर्ड शिक्षक भी पढ़ाते नजर आएंगे। शिक्षकों की कमी को पूरी करने के लिए शासन ने मानदेय पर रिटायर्ड शिक्षकों को तैनात करने का निर्णय किया है। दस जुलाई तक पंजीकृत डाक या शाम छह बजे तक डीआईओएस कार्यालय में आकर इच्छुक रिटायर्ड शिक्षक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. अचल कुमार मिश्र ने बताया कि जिले में माध्यमिक शिक्षा के सहायता प्राप्त 78 विद्यालयों में करीब 400 शिक्षकों की कमी है। दीनदयाल विद्यालयों के बाद अब सहायता प्राप्त विद्यालयों में भी 70 वर्ष से कम आयु के रिटायर्ड शिक्षकों की अल्पकालिक नियुक्ति की जाएगी। सहायक अध्यापक को 15 हजार और प्रवक्ता को 20 हजार रुपये मानदेय मिलेगा। यह नियुक्ति सहायक अध्यापक या प्रवक्ता के छह माह से अधिक अवकाश पर रहने, निधन, सेवाच्युत होने या पद रिक्त होने की स्थिति में ही होगी। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड से चयन होने या एक जुलाई से 20 मई तक रिटायर्ड शिक्षक तैनात रहेंगे। इन्हें शपथ पत्र भी देना होगा कि भविष्य में नियमित होने की मांग नहीं करेंगे। आवेदन का प्रारूप कार्यालय में चस्पा करा दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed