{"_id":"5d0e7d628ebc3e0a3936ec8c","slug":"156123067419-bareilly-news56","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी पीलिया की.. इलाज कर रहे डायरिया का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी पीलिया की.. इलाज कर रहे डायरिया का
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिला अस्पताल में गंभीर रूप से भर्ती मरीजों का इलाज किस तरह होता है.. इसकी एक बानगी शनिवार को भी देखने को मिली। किला क्षेत्र के मोहल्ला नवदिया निवासी सपना (14) को पीलिया है। उसकी हालत गंभीर है। लेकिन डॉक्टरों ने उसे डायरिया वार्ड में भर्ती कर दिया। परिजनों का आरोप है कि प्राथमिक उपचार देने के बाद कोई डॉक्टर लौटकर नहीं आया। उसकी हालत लगातार खराब होती जा रही है।
सपना की मां अनीता देवी ने बताया कि पिछले कई दिन से बीमार चल रही बेटी के पेट में दर्द होने, आखें पीली हो जाने और चेहरा सूज जाने के कारण उसे शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल गंभीर हालत में ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे डायरिया वार्ड में भर्ती कर लिया। भर्ती के समय कुछ थोड़ा बहुत इलाज किया लेकिन उसके बाद अभी तक कोई भी डाक्टर उसे देखने नहीं आया। इससे उसकी हालत लगातार खराब होती जा रही है। अनीता का कहना है कि उसकी लड़की पीलिया से गंभीर रूप से पीड़ित है। लक्षण भी उसके पीलिया से ग्रसित होने के लग रहे हैं, लेकिन जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने न तो अभी तक उसकी कोई जांच कराई और न ही विधिवत उपचार ही शुरू किया है। आरोप है कि डाक्टर डायरिया का इलाज कर रहे हैं। अनीता ने बताया कि भर्ती करने वाले डा. एएम अग्रवाल उसे दूसरे दिन भी देखने नहीं पहुंचे। उसने शिकायत भी लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अनीता ने बताया कि अस्पताल के कर्मचारी दो दिन बाद जांच कराने की बात कह रहे हैं, जबकि बेटी की दशा लगातार खराब होती जा रही है। कार्यवाहक सीएमएस ने बताया कि फिजीशियन मरीज को सुबह व शाम को देखते हैं। इलाज में लापरवाही की बात गलत है। फिर भी इसे वह दिखवाएंगे।