{"_id":"5d0e7d598ebc3e0a3936ec86","slug":"156123066514-bareilly-news197","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री के यहां धरना, नगर विधायक को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री के यहां धरना, नगर विधायक को दिया ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। संविदा बहाली और कॉलेज को विश्वविद्यालय बनाने की मांग कर रहे बरेली कॉलेज के अस्थाई कर्मचारियों ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के कार्यालय पर धरना दिया और फिर नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार के यहां जाकर ज्ञापन दिया।
नौ जून से विरोध प्रदर्शन कर रहे अस्थाई कर्मचारी शनिवार को केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के भारत सेवा ट्रस्ट स्थित कार्यालय पर पहुंचे। मंत्री के न मिलने पर कर्मचारी वहीं धरना देकर बैठ गए। कुछ देर विरोध प्रदर्शन के बाद मंत्री के निजी सचिव आरपी माथुर को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने उनकी संविदा बहाल करने, बरेली कॉलेज को विश्वविद्यालय बनाने और भ्रष्टाचार के मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। इसके बाद वे लोग नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार के क्लीनिक पर पहुंचे। विरोध प्रदर्शन कर उन्हें भी यहीं ज्ञापन दिया। विधायक ने उनकी समस्या दूर कराने का आश्वासन दिया है। इस दौरान जितेंद्र मिश्रा, हरीश मौर्य, विकास यादव, कुलदीप, रामपाल आदि मौजूद रहे।