{"_id":"5d0e7d498ebc3e0a3936ec80","slug":"15612306493-bareilly-news101","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलियो अभियान के तहत आज पिलाई जाएगी बच्चों को दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलियो अभियान के तहत आज पिलाई जाएगी बच्चों को दवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिले में पल्स पोलियो अभियान के तहत शून्य से पांच साल तक के बच्चों को रविवार पल्स पोलियो की खुराक पियाई जाएगी। जिला महिला अस्पताल में अभियान की शुरुआत शहर विधायक डा. अरुण कुमार बच्चों को दवा पिला कर करेंगे। अभियान की सफलता को जिला अस्पताल की पीएचसी यूनिट से जन जागरूकता रैली निकाली गई। जिसे सीएमओ डा. विनीत शुक्ल ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दीपा सिंह भी मौजूद रहीं।
सीएमओ डा. शुक्ल ने बताया कि देश से पोलियों 2011 में खत्म हो चुका है, लेकिन पाकिस्तान व अफगानिस्तान में अभी पोलियों के कुछ केस पाए जा रहे हैं। इसलिए ऐहतियात के तौर पर यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रविवार को बूथ लेबल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाएगी। उसके बाद डोर टू डोर अभियान चला कर छूटे बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।